best news portal development company in india

7 रुपए की किस्मत: जालंधर के मजदूर को लगी 3 लाख की लॉटरी, पहली बार खरीदे थे 30 टिकट

SHARE:

जालंधर–  जालंधर के भगवान वाल्मीकि चौक स्थित कुकरेजा लॉटरी की दुकान से खरीदी गई टिकट पर एक मजदूर की 3 लाख रुपए की लॉटरी लगी है। कोटला जंगा निवासी मलकीत राम ने 7 रुपए प्रति टिकट के हिसाब से 30 लॉटरी टिकट खरीदे थे।

मलकीत राम ने बताया कि यह पहली बार था जब उन्होंने लॉटरी टिकट खरीदे थे। वह राजमिस्त्री के साथ काम करता है और प्रतिदिन 500 से 600 रुपए कमाता है। उसके परिवार में चार सदस्य हैं।

कल शाम खरीदे थे 30 टिकट

उन्होंने बताया कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। इसी तंगी को दूर करने के मकसद से उन्होंने कल शाम 210 रुपए खर्च कर 30 टिकटें खरीदी थीं। मलकीत के अनुसार, आज सुबह लॉटरी टिकट विक्रेता ने उन्हें फोन पर बताया कि उनकी एक टिकट पर 3 लाख रुपए का इनाम निकला है। मलकीत ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि पहली बार लॉटरी खरीदने पर इतनी बड़ी रकम मिलेगी।

कुकरेजा लॉटरी के दुकानदार ने पुष्टि की कि मलकीत ने नागालैंड स्टेट की 7 रुपए वाली 30 टिकटें खरीदी थीं। दुकानदार ने बताया कि इस लॉटरी का ड्रॉ रोजाना निकलता है और पिछले साल भी 7 लाख रुपए का एक बड़ा इनाम निकला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई