best news portal development company in india

पंजाब में 3 घंटे टोल फ्री: नहीं वसूला टैक्स, किसानों ने दिया धरना; बोले- राज्यपाल ने शाम को मिलने का समय दिया

SHARE:

लाडोवाल टोल प्लाजा पर तैनात पुलिस बल।

लुधियाना-  पंजाब के सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा सहित अन्य टोल पर सोमवार को किसानों का प्रदर्शन देखने को मिला। आजाद किसान मोर्चा के नेता तरणजीत सिंह निमाणा समर्थकों के साथ टोल प्लाजा पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। इस दौरान किसानों ने टोल को फ्री करवा दिया, जिससे सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक वाहनों से कोई शुल्क नहीं लिया गया।

टोल प्लाजा को घेरने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को समझाने और टोल फ्री करवाने की कोशिश को रोकने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे।

टोल फ्री होने के बाद गुजरते वाहन।
टोल फ्री होने के बाद गुजरते वाहन।

किसानों की मांगों पर ध्यान दे सरकार

राज्यपाल ने शाम को मिलने का समय दिया

आज जब पंजाब भर में हमने टोल फ्री किए हैं तो राज्यपाल ने भी शाम को मिलने का समय दिया है। यदि किसानों की मांगों को पूरा ना किया गया तो संर्घष को तेज किया जाएगा। केंद्र और प्रदेश सरकार से किसानों की मांग है कि जल्द से जल्द इन सभी मुद्दों का समाधान करे।

धरने के चलते टोल प्लाजा पर कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण बनी रही, हालांकि पुलिस की मौजूदगी में हालात काबू में रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई