जालंधर- जालंधर की आप लीडरशिप रविवार साढ़े 10 बजे केंद्र सरकार के खिलाफ शास्त्री चौक में धरना देकर नारेबाजी की। पंजाब की राजनीति में चल रही उठापटक के खिलाफ आप नेता केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। आप नेताओं का कहना है कि पंजाब में उनके नेताओं पर भाजपा की की तरफ से ED की रेड करवाई जा रही है।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी का भी विरोध किया गया। आप कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और कैंट इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा भी धरने में पहुंचे और PM के खिलाफ नारेबाजी की। नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब सरकार को तोड़ना चाहती है और इसके लिए लगातार ED का मिसयूज हो रहा है।
पहले राज्यसभा सदस्यों को डराकर बीजेपी में मिलाया गया और अब मंत्रियों को टारगेट किया जा रहा है। इससे बीजेपी को आने वाले विधानसभा चुनाव में कोई फायदा नहीं होने वाला। पहले से भी बीजेपी की परफार्मेंस कमजोर होगी। जालंधर के जिला प्रधान और पार्टी के कम्युनिकेटर अमृतपाल ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब की आप को तोड़ता चाहती है जिसके लिए लगातार रेड हो रही हैं।
मंत्री संजीव अरोड़ा से पहले मोहली में एक कारोबारी के यहां रेड कर उनके प्रधान का नाम डाल दिया गया। इससे पहले जालंधर से ही आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल पर कार्रवाई हुई थी जिसके बाद मित्तल आप को छोड़ बीजेपी में चले गए।

खादी बोर्ड वाइस चेयरमैन बोले-बीजेपी लोगों को डरा रही
आप के खादी बोर्ड के वाइस चेयरमैन पवन हंस ने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र के खिलाफ है और संविधान के खिलाफ है। बीजेपी ने हमारे कैबिनेट मंत्री पर 2 बार रेड करवाई। बीजेपी को पता है कि 2027 में फिर से आप सरकार बना लेगी। पंजाब के लोग सूझवान हैं और आम आदमी पार्टी के साथ हैं।
पंजाब सरकार ने लोगों की भलाई के लिए कई स्कीमें चला रही है। बीजेपी सीबीआई, ईडी का प्रयोग कर पंजाब के नेताओं और लोगों को डरा रही है लेकिन पंजाब के लोग डरने वाले नहीं हैं।

दुग्गल बोले-भाजपा के इस बार एक भी सीट नहीं लेने देंगे
आप के देहाती के जिला प्रधान दुग्गल ने कहा कि जब-जब मोद डरता है, ईडी को आगे करता है। हमारे मंत्री संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया जो गलत है। पीएम मोदी का पंजाब में कोई बेस नहीं है। बीजेपी का भी पंजाब में कोई आधार नहीं है। इससे पहले भी भाजपा के नेताओं को किसानों ने भगाया है, उनके कपड़े फाड़े हैं। इस बार भी यही हालात होंगे। पहले तो बीजेपी की कहीं पर एक सीट आ जाती थी, इस पर वो भी नहीं लेने दी जाएगी।

आप के 2 बड़े नेताओं पर लगातार हुई ED की रेड
संजीव अरोड़ा को रेड के बाद किया गया गिरफ्तार: मंत्री संजीव अरोड़ा को शनिवार सुबह चंडीगढ़ स्थित उनके निवास से गिरफ्तार किया गया। ईडी का आरोप है कि अरोड़ा ₹100 करोड़ के जीएसटी घोटाले और दुबई के जरिए की गई मनी लॉन्ड्रिंग में मुख्य रूप से शामिल हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, फर्जी बिलों के जरिए सरकारी खजाने को चूना लगाया गया है।
अमन अरोड़ा के करीबियों पर शिकंजा: इसी मामले की जांच की आंच अब पंजाब ‘आप’ के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा तक भी पहुंच गई है। हाल ही में ईडी ने अमन अरोड़ा के कई बेहद करीबी सहयोगियों और व्यापारिक साझेदारों के ठिकानों पर छापेमारी की है। एजेंसी इन करीबियों के बैंक खातों और विदेश भेजे गए फंड्स की बारीकी से जांच कर रही है।
छापेमारी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने का दावा सूत्रों के मुताबिक, अमन अरोड़ा के करीबियों के यहाँ हुई छापेमारी के दौरान ईडी को कई महत्वपूर्ण डिजिटल सबूत और बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। ‘आप’ नेतृत्व का कहना है कि यह अमन अरोड़ा को मानसिक रूप से परेशान करने और उनकी छवि खराब करने की एक सोची-समझने साजिश है।
आप नेताओं का आरोप-ED रेड राजनीतिक बदले की भावना जालंधर शहरी के जिला प्रधान अमृतपाल सिंह ने कहा कि भाजपा के इशारे पर ईडी जानबूझकर ‘आप’ के मजबूत स्तंभों को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि पहले नेताओं को डराकर पार्टी बदलवाई गई और जो नहीं झुके, उन्हें जेल भेजा जा रहा है।







