best news portal development company in india

कैबिनेट मंत्री भगत ने तीर्थ यात्रियों को किया रवाना, आनंदपुर साहिब-माता नैना देवी के लिए बस को दिखाई हरी झंडी

SHARE:

जालंधर जालंधर में पंजाब सरकार की ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत आज वार्ड नंबर 51 और 52 से तीर्थयात्रियों की एक विशेष बस को कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और पार्षद द्वारा रवाना की गई। यात्रा के माध्यम से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री आनंदपुर साहिब, माता नैना देवी जी और श्री कीरतपुर साहिब के दर्शन करेंगे।

यात्रियों में भारी उत्साह देखा गया और उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का आभार व्यक्त करते हुए इसे एक सराहनीय कदम बताया। मंत्री मोहिंदर भगत ने श्रद्धालुओं से मुलाकात की और सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। जालंधर में 66 फुटी रोड पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने तीर्थयात्रियों से मुलाकात की।

तीर्थ यात्रा योजना लोगों के लिए वरदान

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है। यह तीर्थ यात्रा योजना उन लोगों के लिए एक वरदान है जो आर्थिक कारणों से धार्मिक स्थलों के दर्शन नहीं कर पाते थे। उन्होंने बताया कि सरकार न केवल बसें भेज रही है, बल्कि यात्रियों के लिए रहने, खाने और मेडिकल सुविधा का भी पुख्ता इंतजाम किया गया है।

वार्ड वासियों में भारी उत्साह

पार्षद डॉ. मनीष ने बताया कि उनके वार्ड से यह बस श्रद्धालुओं को लेकर रवाना हो रही है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा को लेकर लोगों में इतना उत्साह था कि योजना बनते ही बस की सीटें फुल हो गईं। उन्होंने मुख्यमंत्री मान की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब आज चौतरफा विकास देख रहा है। चाहे वह 600 यूनिट मुफ्त बिजली हो, बच्चों के लिए मुफ्त किताबें और वर्दी हो, या फिर मोहल्ला क्लिनिक के जरिए स्वास्थ्य सुविधाएं।

सुविधाओं से लैस है यात्रा

यह बस यात्रियों को श्री आनंदपुर साहब और माता नैना देवी सहित अन्य पवित्र स्थलों के दर्शन कराएगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पूरी टीम साथ जा रही है। अंत में ‘वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह’ और ‘जय गुरुदेव’ के जयकारों के साथ बस को रवाना किया गया। सरकार की इस पहल की स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं ने प्रशंसा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई