best news portal development company in india

पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट घोषित, मानसा की सुपनीत कौर ने किया टॉप

SHARE:

चंडीगढ़ –  पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। बोर्ड के चेयरमैन ने नतीजों का एलान किया।

मानसा की सुपनीत बनीं टाॅपर

साइंस स्ट्रीम से मानसा के गुरुकुल अकादमी की सुपनीत कौर ने प्रदेश में टाॅप किया है। वहीं ह्यूमेनिटीज ग्रुप से सुहानी चौहान बीसीएम स्कूल लुधियाना दूसरे स्थान पर रहीं। ह्यूमैनिटीज ग्रुप में ही तेजा सिंह स्वतंत्र स्कूल लुधियाना की दिवांशी तीसरे स्थान पर रहीं। तीनों टाॅपर छात्राएं खिलाड़ी हैं। 12वीं का पास प्रतिशत 91.46 फीसदी रहा। मेरिट में लड़कियों का दबदबा कायम है। तीनों टाॅपर छात्राओं ने 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं। इस बार मेरिट में स्पोर्ट्स कोटे में से 24 बच्चे आए हैं।

रिजल्ट कैसे देखें

  • आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, PSEB कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और जन्म तिथि डालें, और सबमिट बटन दबाएं।
  • रिजल्ट सेव और डाउनलोड कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई