best news portal development company in india

जालंधर में चर्च में चोरी करने घुसा चोर काबू: चांदी की मूर्तियां बरामद, लोगों से मांगता रहा माफी

SHARE:

पकड़े जाने पर लोगों से माफी मांग हाथ जोड़ता हुआ चोर।

जालंधर- जालंधर के सूर्य एन्क्लेव इलाके में लोगों ने एक चोर को पकड़ा। आरोपी चोरी की नीयत से चर्च में घुसा था लेकिन इससे पहले कि कुछ उठा पाता लोगों को भनक लग गई। तलाशी के दौरान चोर के बैग से चांदी की दो मूर्तियां मिलीं। लोगों ने मौके पर पुलिस को बुलाकर चोर को सौंप दिया।

लोगों का कहना है कि बैग से प्लास-पेंचकस और अन्य टूल भी निकलते जो शायद ये चोरी करने में यूज करता था। लोगों ने कहा कि उन्हें शक है कि मूर्तियां किसी मंदिर से चुराकर लाया था। काफी पूछे जाने पर चोर ने अपना नाम नहीं बताया केवल इतना ही बताया कि वह अवतार नगर का रहने वाला है और उसके आगे-पीछे कोई नहीं है।

चोर से बरामद की गई चांदी की मूर्तियां।
चोर से बरामद की गई चांदी की मूर्तियां।

रामामंडी थाना पुलिस ने चोर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। चोरी संबंधी अन्य केसों को भी ट्रेस करने में मदद मिलेगी। जब पुलिस चोर को अपने साथ ले जाने लगी तो चोर हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा और कहने लगा कि उसे माफ कर दो और एक बार छोड़ दो।

चोर को पकड़कर ले जाती थाना रामामंडी की पुलिस।
चोर को पकड़कर ले जाती थाना रामामंडी की पुलिस।

इलाके में घूमता था, CCTV फुटेज से पहचाना

मौके पर लोगों ने बताया कि चोर एक सप्ताह से इस इलाके में ही घूम रहा था। इससे पहले ये बिजली का तार काटकर बेच चुका है और इसने कैमरा के सामने ये बात मान भी ली है। इसके सीसीटीवी फुटेज कई घरों के कैमरों में आए थे जिससे इनकी असानी से पहचान हो गई।

स्थानीय लोगों को आरोपी की गतिविधियों पर पहले से ही शक थी। पकड़े जाने के बाद लोगों ने आरोपी से पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि वह पहले चोरी किया गया सामान एक कबाड़ की दुकान पर बेच चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई