best news portal development company in india

ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी छात्रा की दर्दनाक मौत, नाइट शिफ्ट से लौटते वक्त हादसा

SHARE:

कोमलप्रीत कौर की फाइल फोटो।

लुधियाना –  पंजाब के लुधियाना जिले की रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा कोमलप्रीत कौर का ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। कोमलप्रीत वहां नर्सिंग की पढ़ाई के साथ पार्ट-टाइम नौकरी कर रही थी। बीते शनिवार देर रात काम से घर लौटते समय एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इस घटना के बाद से पंजाब में उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

देर रात काम से लौटते समय हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, 19 वर्षीय कोमलप्रीत कौर शनिवार देर रात अपनी नाइट ड्यूटी खत्म करके पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान कैनिंगवेल इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कोमलप्रीत की मौके पर ही जान चली गई।

कोमलप्रीत कौर को शनिवार रात करीब 11:30 बजे जॉन स्ट्रीट के पास, अल्बानी हाईवे पर बेंटले प्लाजा कार पार्किंग में एक नीली हुंडई i30 हैचबैक ने टक्कर मार दी थी। पुलिस ने बताया कि युवती को गंभीर चोटें आईं और उसे एम्बुलेंस से रॉयल पर्थ अस्पताल ले जाया गया, जहाँ बाद में उसकी मौत हो गई।

कोमलप्रीत कौर अपने सुनहरे भविष्य के सपने लेकर पिछले साल ही ऑस्ट्रेलिया गई थीं। वह पर्थ के मशहूर ‘स्टैनली कॉलेज’ से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थीं। अपनी पढ़ाई और रहने का खर्च निकालने के लिए वह कॉलेज के साथ-साथ पार्ट-टाइम नौकरी भी करती थीं।

भारतीय सेना के रिटायर्ड सूबेदार की थीं बेटी

मृतक कोमलप्रीत कौर पंजाब के लुधियाना जिले में रायकोट/हलवारा के पास स्थित गांव कलसियां की रहने वाली थीं। उनके पिता अमरीक सिंह भारतीय सेना से रिटायर्ड सूबेदार हैं। बेटी की मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

पुलिस बोली- ड्राइवर जांच में कर रहा सहयोग

हुंडई चलाने वाले 19 साल के ड्राइवर पर, जो पुलिस के अनुसार जांच में सहयोग कर रहा है, इस समय कोई आरोप नहीं लगाया गया है। मेजर क्रैश इन्वेस्टिगेशन स्क्वाड के अधिकारी घटना के हालात की जांच कर रहे हैं और उन्होंने चश्मदीदों, डैशकैम फुटेज या मोबाइल फोन से बनी वीडियो की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *