यह हड़ताल पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर की गई है। एसोसिएशन का कहना है कि ऑनलाइन दवा कंपनियां नियमों का उल्लंघन कर रही हैं और स्थानीय मेडिकल स्टोर संचालकों के व्यापार को नुकसान पहुंचा रही हैं।
पंजाब में करीब 24000 लाइसेंसधारी मेडिकल स्टोर हैं, जबकि चंडीगढ़ में 1000 से अधिक हैं। हड़ताल के चलते अमृतसर, लुधियाना में होलसेल और रिटेल मार्केट बंद हैं। हालांकि जालंधर में होलसेल शॉप खुले हुए है, रिटेनर की दुकान बंद हैं।
बिना पर्ची के घर पहुंच रही दवाइयां
एसोसिएशन ने यह भी कहा कि रिटेल मेडिकल स्टोरों पर सख्त नियम लागू हैं, जबकि ऑनलाइन दवा कंपनियों पर निगरानी कम है। उनका कहना है कि यह केवल व्यापार का मुद्दा नहीं, बल्कि जनहित और युवाओं को नशे से बचाने का मामला भी है।
केमिस्ट एसोसिएशन ने पंजाब सरकार और स्वास्थ्य विभाग से ऑनलाइन दवा कंपनियों के लिए सख्त नियम लागू करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जा सकता है।








