best news portal development company in india

जालंधर में बंद घर का खौफनाक राज: बाथरूम में मैट से ढकी मिली लाश, परिवार फरार

SHARE:

बाथरूम में मिले शव की जांच करती पुलिस की टीम।

जालंधर–  जालंधर में हिमाचल के रहने वाले परिवार के 2 मंजिला घर से किराएदार की लाश मिली है। यह लाश गाड़ी के मैट में लपेटकर बाथरूम में रखी गई थी। बदबू आने पर इसी घर के दूसरे किराएदार को इसका पता चला। पुलिस ने ताला तोड़ा तो लाश बरामद हुई।

यहां रहने वाली महिला बच्चों के साथ 3-4 दिन पहले घर को ताला लगाकर चली गई थी। पुलिस ने डेडबॉडी को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि मकान मालिक वहां नहीं मिले। पुलिस ने उन्हें बुलाया है। जिसके बाद किराएदार के बारे में पता चल सकेगा।

जीआरडी एन्क्लेव के हाउस नंबर 416 से शव बरामद करने के लिए पहुंची पुलिस।
जीआरडी एन्क्लेव के हाउस नंबर 416 से शव बरामद करने के लिए पहुंची पुलिस।

जानिए पूरा मामला:-

  • 2 मंजिला घर, 2 किराएदार परिवार रहते: शेर सिंह कॉलोनी के रहने वाले हरप्रीत सिंह ने बताया कि यह 2 मंजिला घर है। इसमें 2 किराएदार परिवार रहते हैं। घर के ग्राउंड फ्लोर पर मकिान मालिक खुद रहते हैं जबकि फर्स्ट फ्लोर पर मेरे समेत दोनों किराएदार परिवार रहते हैं।
  • 3 दिन से बंद था कमरा, बदबू आने पर शक हुआ: हरप्रीत ने बताया कि ऊपर का कमरा पिछले 3 दिनों से बंद था। गुरूवार रात उन्हें घर से बदबू आने लगी। उन्होंने पूरे घर को फिनायल से धोया, लेकिन बदबू दूर नहीं हुई। लगातार बदबू आने से उन्हें शक हुआ कि इसमें कुछ गड़बड़ है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी।
  • पुलिस ने ताला तोड़ा, बाथरूम में पड़ी थी लाश: इसके बाद थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस वहां पहुंची। थाना प्रभारी जयइंद्र ने बताया कि घर पहुंचकर पुलिस पार्टी ने कमरे का ताला तोड़ा। अंदर से तेज बदबू आ रही थी। पुलिस ने जांच की तो बदबू बाथरूम के अंदर से आ रही थी। पुलिस ने वहां जांच की तो अंदर मैट से लिपटा हुई लाश बरामद हुई।

SHO बोले- किराएदार रखवाने वाले को बुलाया

थाना प्रभारी जयइंद्र ने कहा कि अभी शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। मकान मालिक और किराएदार रखवाने वाले प्रॉपर्टी डीलर को भी बुलाया है। किराएदार पहली नजर में प्रवासी लग रहा है। थाने से वेरिफिकेशन करवाए बिना किराएदार रखा गया था। मौके पर मकान में किराएदार के तौर पर रह रहे हरप्रीत ने बताया कि शव बुरी तरह से गल चुका था।

लाश मिलने पर ACP की अहम बातें:-

  • परिवार ताला लगा बाहर गया था: इस मामले में ACP आतिश भाटिया ने बताया कि उन्हें शेर सिंह कॉलोनी के एक घर में किराए पर रहने वाले परिवार के बारे में सूचना मिली थी। परिवार 3-4 दिन से ताला लगाकर गया हुआ था और घर से बदबू आ रही थी। सूचना मिलने पर लेदर कॉम्प्लेक्स और बस्ती बावा खेल के थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। कमरा खोलने पर शव बरामद हुआ।
  • शव पुराना, हालत खराब: ACP आतिश भाटिया ने बताया कि शव पुराना था और उसकी हालत काफी खराब थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। जांच में सामने आया है कि मकान मालिक हिमाचल के रहने वाले हैं। उन्हें फोन पर सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि उन्होंने मकान किराए पर किसको दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई