best news portal development company in india

वैष्णो देवी जा रही ट्रेन हादसे का शिकार, चलते-चलते दो हिस्सों में बंटी; 1200 यात्रियों की अटकी सांसें

SHARE:

स्लीपर कोच का टॉयलेट टूटकर ट्रेन से अलग हुआ, मौके पर जांच करते हुए अधिकारी।

लुधियाना-  लुधियाना रेलवे स्टेशन पर वैष्णो देवी जा रही 1200 यात्रियों से भरी ट्रेन का हादसा हो गया। यहां ट्रेन के स्लीपर कोच का टॉयलेट अचानक धमाके जैसी आवाज के साथ टूट गया। जिसके बाद यह कोच अपने साथ वाले डिब्बे से अलग हो गया। धमाके जैसी आवाज सुनते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। वह डिब्बे से बाहर आ गए।

खुशकिस्मती की बात ये रही कि जिस वक्त हादसा हुआ, ट्रेन लुधियाना से चली ही थी। अगर हाईस्पीड के दौरान यह हादसा होता तो यात्रियों की जान को खतरा हो सकता है। न्यू दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल (04081) नाम की यह ट्रेन आज (शनिवार) तड़के ढ़ाई बजे के बाद नई दिल्ली से वैष्णो देवी के लिए रवाना हुई। सुबह 8.47 बजे पर यह लुधियाना स्टेशन पर पहुंची।

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के टूटे डिब्बे की जांच करते अधिकारी।
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के टूटे डिब्बे की जांच करते अधिकारी।

पंजाब में ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के चलते वैसे ही कड़ी सुरक्षा है। इसके बीच ट्रेन के साथ हुए हादसे का पता चलते ही पुलिस तुरंत हाई अलर्ट पर आ गई। रेलवे के अफसर भी मौके पर पहुंच गए। जांच के बाद लुधियाना के ADCP समीर वर्मा ने कहा कि ट्रेन जब चलने लगी तो 2 कोच को जोड़ने वाला कपलर टूट गया। यह हादसा है, किसी तरह का ब्लास्ट नहीं हुआ है।

इसी टॉयलेट से धमाके जैसी आवाज आई थी।
इसी टॉयलेट से धमाके जैसी आवाज आई थी।

फिरोजपुर डिवीजन के DRM संजीव कुमार ने कहा कि एक डिब्बे की उम्र 25 साल होती है। जो डिब्बा टूटा उसे अभी 15 ही साल हुए हैं। ऐसे में जांच की जाएगी। जब कुछ टूटता है तो आवाज आती ही है, इस वजह से जांच के बाद ही सारी बातों का पता चलेगा।

वैष्णा देवी जा रहे यात्रियों ने बातचीत में कहा कि ये डिब्बा दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जोड़ा गया। पुराना डिब्बा होने की वजह से हमें वहीं गड़बड़ी होने का शक था, जो सच साबित हुआ। फिलहाल ट्रेन में नए डिब्बे जोड़कर आगे रवाना करने की तैयारी की जा रही है।

1. लुधियाना के ADCP समीर वर्मा:-

  • तकनीकी खराबी आई, जांच की: ADCP समीर वर्मा ने कहा- लुधियाना रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच में तकनीकी खराबी आने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद पुलिस और रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
  • दरार आई, वेल्डिंग फेलियर संभव: ADCP ने कहा- जांच में पता चला कि जम्मू-कटड़ा की ओर जा रही ट्रेन के एस-2 कोच के वॉशरूम वाले हिस्से में अचानक दरार (ब्रेकेज) आ गई थी। रेलवे के तकनीकी स्टाफ और इंजीनियरों ने जांच के दौरान बताया कि यह मामला वेल्डिंग फेलियर का प्रतीत होता है। कोच पुराना होने के कारण वेल्डिंग कमजोर पड़ गई थी और उसी स्थान से हिस्सा टूट गया।
  • ब्लास्ट नहीं, यात्री सुरक्षित: ADCP ने कहा- रेल अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कोई ब्लास्ट या विस्फोट नहीं था। घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई और सभी यात्री सुरक्षित हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह फैलाने से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई