best news portal development company in india

जालंधर में तेज रफ्तार ट्रक का कहर: स्कूटी सवार महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल, आरोपी चालक फरार

SHARE:

जालंधर– जालंधर के लम्मा पिंड चौक के पास आज सुबह सड़क हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक्टिवा सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर वाहन सहित मौके से भाग गया। इस घटना के कारण हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही थाना रामामंडी की पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

महिला के शव को एम्बुलेंस में लेकर जाती पुलिस। - Dainik Bhaskar

महिला के शव को एम्बुलेंस में लेकर जाती पुलिस।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।

काम के सिलसिले में जा रहा था दंपती

टक्कर इतनी भीषण थी कि एक्टिवा पर पीछे बैठी महिला सड़क पर दूर जा गिरी। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान कैलाश कौर के रूप में हुई है। वहीं, उनके पति कमलजीत सिंह को भी गंभीर चोटें आई हैं।

हादसे के बाद सड़क किनारे पड़ी दंपती की स्कूटी।
हादसे के बाद सड़क किनारे पड़ी दंपती की स्कूटी।

हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार

घटना के तुरंत बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर अपने वाहन सहित मौके से भागने में कामयाब रहा। इस दर्दनाक हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और काफी लंबा जाम लग गया। सुबह के समय जाम लगने के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही थाना रामामंडी की पुलिस टीम और ट्रैफिक पुलिस के सब-इंस्पेक्टर (SI) राज कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत स्थिति को संभाला और घायल कमलजीत सिंह को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार ट्रक और उसके ड्राइवर की पहचान की जा सके। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई