best news portal development company in india

जीरकपुर के स्पा सेंटर में पुलिस का छापा : 2 विदेशी महिलाओं समेत 6 युवतियां मिलीं , दस्तावेजों की जांच जारी

SHARE:

2 विदेशी महिलाओं सहित कुल 6 युवतियों को रेस्क्यू करते समय की फोटो।

मोहाली-  जीरकपुर के वीआईपी रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने 10 जून को छापेमारी की। इस कार्रवाई में 2 विदेशी महिलाओं सहित कुल 6 युवतियों को रेस्क्यू किया गया। पुलिस को आशंका है कि स्पा सेंटर की आड़ में नियमों के विपरीत गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।

पुलिस को स्पा सेंटर में कथित अनियमितताओं की सूचना मिली थी। इसके बाद एक टीम ने मौके पर पहुंचकर स्पा सेंटर की तलाशी ली और वहां मौजूद कर्मचारियों व अन्य लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान, पुलिस ने स्पा सेंटर से रेस्क्यू की गई युवतियों के दस्तावेजों, पहचान पत्रों और कानूनी स्थिति की पड़ताल शुरू की है।

पुलिस कर रही जांच

इसके अतिरिक्त, पुलिस स्पा सेंटर के लाइसेंस, रजिस्टर, कर्मचारियों के रिकॉर्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। एएसपी जीरकपुर ग़ज़लप्रीत कौर ने बताया कि सूचना के आधार पर यह रेड की गई थी। उन्होंने पुष्टि की कि मौके से 2 विदेशी महिलाओं सहित 6 युवतियों को रेस्क्यू किया गया है।

मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यदि जांच में किसी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि या नियमों का उल्लंघन सामने आता है, तो स्पा सेंटर संचालकों और अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई