best news portal development company in india

ग्रीस में दर्दनाक हादसा, जालंधर के तिलक राज लल्ली की मौत: परिवार संग घूमने गए थे, 17 जून को होगा अंतिम संस्कार

SHARE:

मृतक तिलक राज लल्ली। फाइल फोटो

नकोदर/जालंधर-  जालंधर जिले के गांव बाठ कलां निवासी और इंग्लैंड के स्थायी नागरिक नरंजन दास के बेटे तिलक राज लल्ली की ग्रीस में एक दुर्घटना में मौत हो गई। वे अपने परिवार के साथ ग्रीस यात्रा पर गए थे। इस हादसे में उनके साथ मौजूद एक बच्चा भी घायल हुआ है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना 19 मई, 2026 को हुई जब तिलक राज लल्ली पहाड़ी इलाके में घूम रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे नीचे गिर गए, जिससे उनकी जान चली गई।कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मृतक का शव ग्रीस से इंग्लैंड लाया गया है।

17 को होगा अंतिम संस्कार

तिलक राज लल्ली का अंतिम संस्कार 17 जून, 2026 (बुधवार) को इंग्लैंड में किया जाएगा। तिलक राज लल्ली अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों सहित एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके आकस्मिक निधन से परिवार, रिश्तेदारों और पैतृक गांव बाठ कलां में शोक की लहर है।

मृतक के चाचा वेद प्रकाश और राम रतन ने सभी रिश्तेदारों, दोस्तों और गांव वालों से अपील की है कि वे 17 जून, 2026 को दोपहर 12 बजे गांव बाठ कलां पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के साथ दुख साझा करें और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई