best news portal development company in india

पुरानी रंजिश का खूनी विस्फोट : 25 राउंड फायरिंग से कांपा जालंधर, पेट में गोली लगने से युवक गंभीर

SHARE:

जालंधर। महानगर के बाबू लाभ सिंह नगर इलाके में बुधवार तड़के हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह करीब 6 बजे दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते गोलियां चलने लगीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के दौरान करीब 25 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें राहुल नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली उसके पेट में लगी, जिसके बाद उसे तुरंत उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, फायरिंग की यह वारदात पुरानी रंजिश से जुड़ी हो सकती है। बताया जा रहा है कि विवाद का संबंध पहले हुई एक हत्या के मामले से हो सकता है। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए जा रहे हैं। वहीं आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई