चंडीगढ़- पंजाब-चंडीगढ़ में 28 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स आज NEET री-एग्जाम देंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एग्जाम सिस्टम को फुलप्रूफ बनाने के लिए अहम कदम उठाए हैं। पंजाब के 16 जिलों में 170 के करीब और चंडीगढ़ में 7 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं।
इन सेंटरों में स्टूडेंट्स की एंट्री जारी है। कड़ी चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है। लड़कियों के जूड़े तक खुलवाए गए। इसके बाद उनका बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी किया जा रहा है। NTA ने सिस्टम को फुलप्रूफ बनाने के लिए एग्जाम सेंटर्स की लिस्ट भी सार्वजनिक नहीं की। स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड पर ही उन्हें सेंटर का नाम दिया गया। सेंटर्स की लिस्ट वेबसाइट पर जारी नहीं की गई।

खास बात यह है कि इस बार एग्जाम के लिए डिप्टी कमिश्नरों को नोडल अफसर बनाया गया है। यानी एग्जाम डिप्टी कमिश्नर (DC) की देखरेख में होगा और सुरक्षा की जिम्मेदारी पंजाब पुलिस के साथ साथ CRPF को सौंपी गई है।
वहीं, दूसरी तरफ स्टूडेंट्स के एग्जाम सेंटर्स तक पहुंचने के लिए रेलवे ने पंजाब में 4 स्पेशल गाड़ियां चलाई हैं और राज्य सरकार ने बसों में स्टूडेंट्स का किराया फ्री किया है।









