best news portal development company in india

पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर बढ़ा तनाव, निहंगों-शिवसेना नेताओं ने एक-दूसरे को ललकारा

SHARE:

लुधियाना में सीपी दफ्तर के बाहर शिवसेना नेताओं के लड़ने जाता हुआ निहंग और उसे रोकते हुए पुलिस
लुधियाना– लुधियाना में मंगलवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर निहंग और शिवसेना नेता आमने-सामने आ गए। एक दिन पहले भारत नगर चौक स्थित फ्रेंड्स रेजीडेंसी के बाहर हुए हमले के विरोध में शिवसेना पंजाब के प्रमुख राजीव टंडन समेत अन्य नेताओं ने चौड़ा बाजार से पुलिस कमिश्नर दफ्तर तक रोष मार्च निकाला। पुलिस ने पहले उन्हें सीपी दफ्तर के अंदर जाने नहीं दिया। लेकिन बाद में उनकी मुलाकात डीसीपी हरपाल सिंह से करवाई।

शिव सेना नेता जैसे ही अफसरों से मीटिंग करके सीपी दफ्तर से बाहर निकले तो बाहर कुछ निहंग खड़े थे। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को देखकर ललकारे मारने शुरू किए। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक दूसरे को गाली गलौज तक करने लग गए।

स्थिति को बिगड़ता देख मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग कर दिया। इसके बाद हिंदू नेताओं को वहां से वापस भेजा। राजीव टंडन का कहना है कि आज फिर से शिव सेना नेताओं पर हमला करने की तैयारी की गई थी।  टंडन पर हमले के मामले में पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दानिश कपूर के रूप में हुई है। जबकि मुख्य आरोपी तरनजोत और 2 अन्य की तलाश जारी है।

लुधियाना में सीपी दफ्तर के बाहर शिवसेना नेताओं के लड़ने जाता हुआ निहंग और उसे रोकते हुए पुलिस - Dainik Bhaskar
सीपी दफ्तर के बाद शिवसेना नेता व निहंग सिंह आमने-सामने हुए।
सीपी दफ्तर के बाद शिवसेना नेता व निहंग सिंह आमने-सामने हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई