जालंधर- जालंधर में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। उसने शव को कूड़े के डंप में दफना दिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसका मोबाइल फोन और बाइक नहर में फेंक दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव भी बरामद कर लिया है।
मृतक की पहचान मोहल्ला नंबर-15 निवासी गुरप्रीत सिंह नोनी (31 वर्षीय) के रूप में हुई है, जो पार्ट टाइम डीजे का काम करता था। गुरप्रीत के लापता होने के बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के दौरान कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले।

कूड़े के डंप के अंदर गया, लेकिन बाहर नहीं आया
दोस्तों ने एक साथ बैठकर पी थी शराब
आरोपी ने बताया कि हत्या की रात दोनों दोस्तों ने एक साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद रवि ने गुरप्रीत की हत्या कर दी। पुलिस बीते डेढ़ घंटे से जेसीबी की मदद से कूड़े के डंप से शव को बरामद करने में जुटी हुई है।








