best news portal development company in india

जालंधर में आंधी बनी काल: पेड़ गिरने से बाप-बेटी की मौत, 3 जिलों में झमाझम बारिश

SHARE:

इस पेड़ के गिरने के कारण पिता और बेटी की मोत हुई।

चंडीगढ़- पंजाब में आज सुबह अचानक मौसम बदल गया। जालंधर, पठानकोट और लुधियाना के जनकपुरी में बारिश हुई। जालंधर छावनी के गांव तोड़े सपराए में बाइक पर जा रहे पिता बेटी पर तेज आंधी के कारण बड़ा पेड़ गिर गया। इससे दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कश्मीर उर्फ बिल्ला (40) और उसकी बेटी सोनाली (12) के रूप में हुई है।

बीते कल पंजाब में इस साल की सबसे ज्यादा बिजली खपत दर्ज की गई। बिजली की मांग बढ़कर 16,604 मेगावाट पहुंच गई। बीती कल जालंधर, अमृतसर और संगरूर में बिजली के कट लगे। अमृतसर में इसको लेकर लोगों ने हंगामा किया। पंजाब में इस सप्ताह मानसून की एंट्री हो सकती है।

जालंधर में सुबह 8 बजे तेज बारिश हुई। - Dainik Bhaskar

जालंधर में सुबह 8 बजे तेज बारिश हुई।

इस पेड़ के गिरने के कारण पिता और बेटी की मोत हुई।
इस पेड़ के गिरने के कारण पिता और बेटी की मोत हुई।

सबसे अधिक न्यूनतम तापमान मोहाली में दर्ज

राज्य में 24 घंटे में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान मोहाली में 30.4°C दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान गुरदासपुर में 25°C रहा। चंडीगढ़ में 1.8°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, अमृतसर और पठानकोट में रात के तापमान में गिरावट रही, जिसमें सबसे अधिक 2.1°C की कमी पठानकोट में दर्ज की गई।

जालंधर में बारिश के बीच छाता ओढ़कर बाइक पर जाता युवक।

कुछ जगह हल्की बारिश की संभावना

अगले 3 दिनों तक मौसम का मिजाज लगभग एक जैसा बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 30 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से पंजाब और चंडीगढ़ में 29 और 30 जून को किसी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

हालांकि इस दौरान लोगों को उमस से पूरी तरह राहत मिलने की संभावना कम है। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है और यह 41 डिग्री से घटकर 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

जालंधर में बारिश के बीच रेनकोट पहनकर बाइक चलाता युवक
जालंधर में बारिश के बीच रेनकोट पहनकर बाइक चलाता युवक

1 जुलाई से बदलेगा मौसम, यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ में 1 और 2 जुलाई को यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली कड़कने0 और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई