best news portal development company in india

हवेली रेस्टोरेंट में बड़ी लापरवाही! सलाद से निकला जिंदा कॉकरोच, युवक ने बनाया VIDEO

SHARE:

जालंधर– जालंधर स्थित मशहूर पारंपरिक रेस्टोरेंट ‘हवेली’ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो करीब 20 घंटे पहले गुरप्रीत रंधावा नामक यूजर ने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। इसमें दावा किया गया है कि रेस्टोरेंट में परोसे गए सलाद के अंदर जिंदा कॉकरोच मिला। ग्राहक ने रेस्टोरेंट की साफ-सफाई और हाइजीन पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

वीडियो में गुरप्रीत रंधावा का कहना है कि वे किसी काम से जालंधर गए थे। दोपहर के समय वे शहर की मशहूर हवेली में खाना खाने के लिए रुके, जहां उन्होंने नाश्ते में परांठे और सलाद का ऑर्डर दिया। उनका दावा है कि जैसे ही सलाद टेबल पर परोसा गया, उसमें एक छोटा जिंदा कॉकरोच घूमता हुआ दिखाई दिया।

मोबाइल फोन से बनाया वीडियो

सलाद में मिला काकरोच। - Dainik Bhaskar
सलाद में मिला काकरोच।

खाने में कीड़े मकोड़े मिलना सेहत से खिलवाड़: रंधावा

वीडियो में यह भी दावा किया गया है कि इस रेस्टोरेंट में रोजाना सैकड़ों लोग अपने परिवार और छोटे बच्चों के साथ खाना खाने आते हैं। ऐसे में यदि खाने में कीड़े-मकोड़े मिलते हैं, तो यह लोगों की सेहत के लिए गंभीर चिंता का विषय हो सकता है।

किचन की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार हो

गुरप्रीत रंधावा ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लोगों से इसे अधिक से अधिक शेयर करने की अपील की है, ताकि मामला रेस्टोरेंट के मालिकों और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचे व किचन की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार किया जा सके।

फिलहाल, इस वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों को लेकर हवेली रेस्टोरेंट प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई