सोना बरामदगी के 3 मामले…
1. शारजाह की फ्लाइट से आए यात्री पर संदेह हुआ
डीआरआई अमृतसर और कस्टम अधिकारियों की संयुक्त टीम ने शारजाह से फ्लाइट संख्या 6E1428 से पहुंचे एक यात्री को संदेह के आधार पर रोका। यात्री की विस्तृत जांच, एक्स-रे स्कैनिंग और व्यक्तिगत तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पेस्ट के रूप में 174 ग्राम सोना बरामद किया गया। सोने को निकालने के बाद उसका वजन 150.04 ग्राम पाया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 22 लाख 5 हजार 588 रुपये आंकी गई। यह सोना जूतों के अंदर छुपाकर लाया जा रहा था।
2. महिला यात्री पेस्ट बनाकर लाई सोना
कस्टम अधिकारियों ने शारजाह से फ्लाइट संख्या IX-138 से पहुंची एक महिला यात्री को जांच के लिए रोका। विस्तृत जांच और एक्स-रे स्कैनिंग के दौरान उसके पास से पेस्ट के रूप में 114 ग्राम सोना बरामद किया गया। जांच के बाद इसका वजन 90.21 ग्राम पाया गया, जिसकी कीमत 13 लाख 26 हजार 87 रुपये बताई गई।

3. दो सोने के कड़े, एक चैन बरामद की
कस्टम अधिकारियों के मुताबिक मेलबर्न से कुआलालंपुर होते हुए फ्लाइट संख्या MH-118 से अमृतसर पहुंचे एक पुरुष यात्री को रोका। जांच के दौरान उसके पास से 24 कैरेट सोने के दो कड़े और एक चेन बरामद हुई। बरामद सोने का कुल वजन 484 ग्राम और कीमत 70 लाख 66 हजार 400 रुपये बताई गई है।









