best news portal development company in india

PM मोदी जल्द देंगे जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन की सौगात, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया जायजा; :बिट्टू बोले- आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

SHARE:

जालंधर-  रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आज जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का दौरा कर वहां चल रही अंतिम तैयारियों का जायजा लिया। स्टेशन का पुनर्विकास करीब 98.89 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है। जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अत्याधुनिक स्टेशन का डिजिटल या व्यक्तिगत रूप से उद्घाटन कर सकते हैं। इस अवसर को लेकर स्थानीय प्रशासन और भाजपा नेतृत्व तैयारियों में जुटा हुआ है।

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के लिए रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। स्टेशन पहुंचने पर रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।

स्टेशन पहुंचने पर रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय भाजपा नेताओं ने स्वागत किया।
स्टेशन पहुंचने पर रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय भाजपा नेताओं ने स्वागत किया।
निर्माण कार्य की प्रगति और तैयारियों की जानकारी ली।
निर्माण कार्य की प्रगति और तैयारियों की जानकारी ली।

निर्माण कार्य की प्रगति और तैयारियों की जानकारी ली

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्य की प्रगति और तैयारियों की जानकारी ली। कैंट स्टेशन के आधुनिकीकरण का काम अब अंतिम चरण में है, जिसे तय समय पर पूरा करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है।

पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मीडिया से बातचीत में बताया कि भारतीय रेलवे उद्घाटन समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। उन्होंने कहा कि इस अत्याधुनिक स्टेशन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। बिट्टू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनियाभर में सम्मान मिल रहा है और उनका पंजाब दौरा राज्य के लिए गर्व का विषय है।

17 तारीख तक पूरी होंगी सभी तैयारियां

पार्टी की आगामी योजनाओं के बारे में उन्होंने बताया कि भाजपा की केंद्रीय व राज्य स्तरीय लीडरशिप अगले कुछ दिनों तक जालंधर और पंजाब में सक्रिय रहेगी। उन्होंने कहा कि 17 तारीख तक पार्टी संगठन और स्थानीय प्रशासन मिलकर प्रधानमंत्री के संभावित दौरे से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर लेगा। प्रधानमंत्री के इस संभावित पंजाब दौरे को लेकर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

100 साल पुराने स्टेशनों का हो रहा है कायाकल्प

काम में रह गई कुछ कमियों को लेकर पूछे गए सवाल पर रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि बड़े और ऐतिहासिक प्रोजेक्ट्स में शुरुआती स्तर पर कुछ कमियां रह जाना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि सभी कमियों को समय रहते दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि देशभर में 100 साल से अधिक पुराने करीब 1500 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने और उनका पुनर्निर्माण करने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। इसी योजना के तहत जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का भी कायाकल्प किया जा रहा है, जो एक सदी से अधिक पुराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई