best news portal development company in india

मोदी दौरे से पहले जालंधर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, DGP खुद पहुंचे कैंट रेलवे स्टेशन

SHARE:

जालंधर– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जालंधर दौरे पर रहेंगे, जहां वे पुनर्निर्मित कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री के इस महत्वपूर्ण दौरे को देखते हुए पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने आज शहर पहुंचकर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। वहीं, पुलिस कमिश्नर और कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (SSPs) को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रधानमंत्री जैसे अति-विशिष्ट वीआईपी के दौरे को देखते हुए पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी किया है।

डीजीपी ने सुरक्षा तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।

डीजीपी ने सुरक्षा तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।

डीजीपी गौरव यादव ने संभाली कमान

डीजीपी ने जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का दौरा कर सुरक्षा तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री के रूट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

सुरक्षा समीक्षा के इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान डीजीपी के साथ जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह भी मौजूद रहे। इसके अलावा, पंजाब के विभिन्न जिलों से बुलाए गए एसएसपी (SSP) रैंक के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए खोजी कुत्तों और बम निरोधक दस्ते की मदद ली जा रही है।

चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही नजर।
चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही नजर।

यात्रियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश

रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई गई सुरक्षा और नाकाबंदी के चलते आने-जाने वाले यात्रियों की सघन जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। अगले दो दिनों तक स्टेशन परिसर में सुरक्षा घेरा कड़ा रहेगा, ताकि प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ट्रैफिक जाम में एंबुलेंस भी फंसी

प्रधानमंत्री के दौरे से पहले कई रूट डायवर्ट किए गए हैं, जिसके चलते सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ट्रैफिक जाम में एक एंबुलेंस भी फंसी नजर आई, जिसमें मरीज मौजूद था। एंबुलेंस ड्राइवर शेर सिंह ने बताया कि वह मरीज को मुकेरियां से लेकर आए हैं और लंबे जाम के कारण रास्ते में फंस गए हैं। उन्हें मरीज को डीएमसी अस्पताल लेकर जाना है।

इन स्थानों पर अनावश्यक यात्रा से बचें

वहीं, विशेष डीजीपी ने बताया कि कार्यक्रम स्थल राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के नजदीक होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था के तहत यातायात में अस्थायी बदलाव किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि 17 जुलाई को दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और पठानकोट को जोड़ने वाले एनएच-44 पर अनावश्यक यात्रा से बचें। यदि किसी व्यक्ति को इस अवधि में यात्रा करना जरूरी हो, तो वह अपने सफर का समय बदल लें और निर्धारित समय से पहले या बाद में यात्रा करें।

आम लोगों की आवाजाही को पूरी तरह रोकना

विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रवीण कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर करीब 3:40 बजे जालंधर पहुंचेंगे और लगभग डेढ़ घंटे तक शहर में रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का उद्देश्य आम लोगों की आवाजाही को पूरी तरह रोकना नहीं है। जहां जरूरत होगी, वहां वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।

प्रतिबंध कम से कम समय के लिए लगाया जाए

इसके लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी, जो यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों की जानकारी देंगे और उन्हें सुरक्षित तरीके से गंतव्य तक पहुंचाने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस का प्रयास रहेगा कि किसी भी मार्ग पर प्रतिबंध कम से कम समय के लिए लगाया जाए, ताकि लोगों को न्यूनतम असुविधा का सामना करना पड़े।

जनता की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा

प्रवीण कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, लेकिन इसके साथ ही आम जनता की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इसी उद्देश्य से यातायात को पूरी तरह बंद करने के बजाय डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक डायवर्जन और सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति जल्द जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *