best news portal development company in india

PM मोदी का विपक्ष पर बड़ा हमला : AAP कर्ज पर मौज कर रही, कांग्रेस में कुर्सी की लड़ाई और अकाली दल पर जमकर बरसे, BJP ही लाएगी पंजाब में बदलाव

SHARE:

पीएम नरेंद्र मोदी हरी पगड़ी पहनकर मंच पर पहुंचे।

चंडीगढ़/जालंधर-   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पंजाब में कट्‌टर बेईमान पार्टी (AAP) की सरकार है। यहां की सरकार कर्ज पर मौज कर रही है। इस पार्टी ने किसानों और बहन-बेटियों के साथ धोखा किया है। यहां किस दिशा से गोलियां चलने लगे, कोई कह नहीं सकता। व्यापार-कारोबार करना मुश्किल हो चुका है। थानों पर अटैक हो रहे हैं।

पीएम ने कहा कि यहां कांग्रेस का भी अपना रोना धोना चल रहा है। इनका तो कुर्सी का किस्सा खत्म नहीं हो रहा है। अकाली दल का भी यही हाल है। उनकी अपनी उलझनें खत्म नहीं हो रही हैं। पंजाब में BJP ही लाएगी असली बदलाव। ये बातें उन्होंने शुक्रवार (17 जुलाई) को जालंधर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।

यहां उन्होंने 5470 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने सीर गोवर्धनपुर वाराणसी एक्सप्रेस (अमृतसर के छेहर्टा से वाराणसी तक) को हरी झंडी दिखाने से पहले स्कूली बच्चों से बात की। इसके बाद वह ट्रेन में ही डेरा सचखंड बल्लां के संत निरंजन दास से मिले।

इसके बाद पीएम किसान नेताओं वाली हरी पगड़ी पहनकर जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। रैली में AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए विक्रमजीत साहनी, हरभजन सिंह व अशोक मित्तल भी मौजूद रहे। वहीं पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह नहीं पहुंचे।

इससे पहले उन्होंने हरियाणा के जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। बाद में चंडीगढ़ में उन्होंने 10 प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में नए एमबीबीएस कॉलेज को मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही वहां पढ़ाई शुरू होगी। यहां मंच पर चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी भी मौजूद रहे।

PM मोदी ने सीर गोवर्धनपुर वाराणसी एक्सप्रेस में डेरा सचखंड बल्लां के संत निरंजन दास से बात की। इससे पहले पीएम उनके डेरे जाकर पैर भी छू चुके हैं।
PM मोदी ने सीर गोवर्धनपुर वाराणसी एक्सप्रेस में डेरा सचखंड बल्लां के संत निरंजन दास से बात की। इससे पहले पीएम उनके डेरे जाकर पैर भी छू चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *