best news portal development company in india

कपूरथला में पुलिसकर्मी की शर्मनाक हरकत कैमरे में कैद, VIDEO वायरल होते ही हिरासत में

SHARE:

कपूरथला- कपूरथला के अंतर्गत आते गांव हमीरा में एक पुलिसकर्मी को कथित तौर पर नशे की हालत में पकड़े जाने का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मौके से एक सिरिंज (इंजेक्शन) भी बरामद होने का दावा किया जा रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने तुरंत एक्सन में आई और उसको हिरासत में लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, लोगों की मदद से पकड़े गए इस पुलिसकर्मी की पहचान जतिंदरपाल के रूप में हुई है, जो कमिश्नरेट पुलिस जालंधर में तैनात है।

एसएसपी के निर्देश पर हिरासत में लिया

मौके से मिली सिरिंज

एसपी हरिंदर सिंह ने आगे जानकारी दी कि हिरासत में लिए गए पुलिसकर्मी जतिंदरपाल का डोप टेस्ट कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही सोशल मीडिया वीडियो में मौके से सिरिंज मिलने के जो दावे किए जा रहे हैं, उसकी भी बारीकी से जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह पूरी तरह जांच का विषय है कि संबंधित व्यक्ति मौके पर नशा कर रहा था या फिर सिरिंज केवल उसके पास पड़ी हुई थी। डोप टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार अगली कानूनी व विभागीय कार्रवाई की जाएगी और फिलहाल पुलिस इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से तफ्तीश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *