best news portal development company in india

जम्मू में कुदरत का कहर: पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटा, 11 की मौत; मलबे से 2 साल के मासूम का शव निकाला, उत्तराखंड में भी लैंडस्लाइड

SHARE:

नई दिल्ली/जयपुर/भोपाल/पटना–  जम्मू-कश्मीर के पुंछ और किश्तवाड़ में शनिवार रात बादल फट गया। बाढ़-लैंडस्लाइड में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है। पुंछ के सुरनकोट में लैंडस्लाइड से एक मकान मलबे में दब गया। उस वक्त घर में 8 लोग थे। इनमें 2 साल के सोफियान यासिर समेत 5 लोगों के शव बरामद किए गए।

किश्तवाड़ के सुर्नू इलाके में बादल फटने से लोगों के घरों और खेतों को नुकसान पहुंचा है। राजौरी में भी भारी बारिश के बाद धारहाल नदी का जलस्तर बढ़ गया। जिससे न्यू बस स्टैंड बेला इलाके में पानी भर गया। करीब 200 से 250 गाड़ियां बह गईं। उत्तराखंड में शनिवार को लैंडस्लाइड के बाद केदारनाथ यात्रा के रूट पर घोड़े- खच्चरों की सेवाएं रोक दी गईं और कैलाश-मानसरोवर यात्रियों का एक जत्था भी रुक गया।

जम्मू-कश्मीर के अखनूर में उफनती चिनाब नदी में एक व्यक्ति टायर पर लेटकर एक मोटी लकड़ी को पकड़कर नदी में बहता नजर आ रहा है।
जम्मू-कश्मीर के अखनूर में उफनती चिनाब नदी में एक व्यक्ति टायर पर लेटकर एक मोटी लकड़ी को पकड़कर नदी में बहता नजर आ रहा है।
उत्तराखंड के ऋषिकेश में शनिवार की शाम मौसम अचानक बदल गया। यहां धुंध छा गई।
उत्तराखंड के ऋषिकेश में शनिवार की शाम मौसम अचानक बदल गया। यहां धुंध छा गई।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले और पीर पंजाल क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश व बादल फटने की घटनाओं के बाद मनावर नदी उफान पर है।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले और पीर पंजाल क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश व बादल फटने की घटनाओं के बाद मनावर नदी उफान पर है।
झारखंड के रांची में शनिवार को भारी बारिश हुई। इस बीच एक रिक्शा चालक और उसमें बैठी सवारी प्लास्टिक शीट से खुद को ढंके हुए नजर आई।
झारखंड के रांची में शनिवार को भारी बारिश हुई। इस बीच एक रिक्शा चालक और उसमें बैठी सवारी प्लास्टिक शीट से खुद को ढंके हुए नजर आई।
उत्तराखंड के देहरादून में भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया। लोगों को इसी पानी से भरी सड़क से होकर गुजरना पड़ा।
उत्तराखंड के देहरादून में भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया। लोगों को इसी पानी से भरी सड़क से होकर गुजरना पड़ा।
उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल के ऊपर एक बार फिर मानसूनी बादल छाए हुए नजर आए। यूपी में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल के ऊपर एक बार फिर मानसूनी बादल छाए हुए नजर आए। यूपी में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रयागराज में जलस्तर बढ़ने से उफान पर बहती गंगा नदी ने सभी घाटों को डुबो दिया है।
उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रयागराज में जलस्तर बढ़ने से उफान पर बहती गंगा नदी ने सभी घाटों को डुबो दिया है।
असम में इन दिनों बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गुवाहाटी में लगातार बारिश के कारण ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ गया है।
असम में इन दिनों बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गुवाहाटी में लगातार बारिश के कारण ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ गया है।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में लगातार भारी बारिश के कारण अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे घाट और नदी के किनारे बने निर्माण डूबने लगे हैं।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में लगातार भारी बारिश के कारण अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे घाट और नदी के किनारे बने निर्माण डूबने लगे हैं।

अरुणाचल में बाढ़ से डेढ़ लाख प्रभावित, केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड

अरुणाचल में बाढ़ और भूस्खलन के इस दौर में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है, 29 लोग घायल हुए हैं और 1,49,257 लोग प्रभावित हुए हैं। मानसून की मार से कुल 26 जिले, 328 सर्कल और 576 गांव प्रभावित हुए हैं।

इधर, पिथौरागढ़ में, कैलाश-मानसरोवर यात्रा का चौथा जत्था, जिसमें 50 तीर्थयात्री शामिल हैं धारचूला बेस कैंप में रोक दिया गया है। बेस कैंप के इंचार्ज धन सिंह बिष्ट ने बताया कि गरबाधार में भूस्खलन के कारण गुंजी जाने वाला रास्ता बंद हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *