best news portal development company in india

BREAKING मोहाली में चलती CTU बस का स्टीयरिंग लॉक, कैंटर से टकराई; 3 घायल ; खिड़की से बाहर जा गिरी युवती

SHARE:

मोहाली- मोहाली में रविवार को चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (CTU) बस का अचानक स्टीयरिंग लॉक हो गया। जिससे बस आगे चल रहे कैंटर से टकरा गई। इस हादसे में 3 यात्री घायल हो गए। इस दौरान एक युवती बस की खिड़की से बाहर सड़क पर गिर गई।

हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही मौके पर सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम पहुंची। इसके बाद उन्होंने तुरंत हाईवे से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया और जाम खुलवाकर ट्रैफिक सुचारू किया। यह बस चंडीगढ़ से उत्तराखंड के नैनीताल जा रही थी।

CTU की इस बस का स्टीयरिंग लॉक हुआ।‌ - Dainik Bhaskar

स्टीयरिंग लॉक होते ही ड्राइवर ने खोया नियंत्रण

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे CTU की बस चंडीगढ़ से नैनीताल के लिए रवाना हुई थी। जीरकपुर में नेशनल हाईवे पर होटल मैरीलैंड के पास फ्लाईओवर खत्म होने के बाद जैसे ही बस स्लिप रोड पर पहुंचने वाली थी, तभी उसका स्टीयरिंग अचानक लॉक हो गया। इससे ड्राइवर बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस आगे चल रहे कैंटर से जा टकराई।

CTU की बस चंडीगढ़ से उत्तराखंड के नैनीताल जा रही थी।
CTU की बस चंडीगढ़ से उत्तराखंड के नैनीताल जा रही थी।

टक्कर से बस के एक तरफ के सभी शीशे टूटे

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के एक तरफ के सभी शीशे टूट गए और जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। हादसे के दौरान एक युवती बस से नीचे गिर गई, जबकि कई यात्रियों को टूटे हुए शीशों के कांच लगने से चोटें आईं।

CTU की बस इस कैंटर से टकराई।
CTU की बस इस कैंटर से टकराई।

हादसे के बाद हाईवे पर जाम लगा इस दौरान बारिश भी हो रही थी। इस बीच किसी ने सूचना सड़क सुरक्षा फोर्स को दी। हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स और स्थानीय पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया और ट्रैफिक सुचारू किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के तकनीकी कारणों की जांच शुरू कर दी है।

जीरकपुर के एसएचओ सतिंदर सिंह ने बताया अभी तक मामले की जांच की चल रही है। टीम सेक्टर-32 जीएमसीएच भेजी है। जैसे ही टीम आएगी उसके बाद घायलों के बारे में पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *