best news portal development company in india

पंजाब में Gen-Z का प्रदर्शन:बोले- कुचु-पुचु रिजाइन दो ना, नागमणि नहीं मांग रहे; BKU उगराहां का ऐलान- किसान दिल्ली कूच करेंगे

SHARE:

जालंधर- पंजाब में आज शनिवार को नीट पेपर लीक मामले में Gen-Z सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। जालंधर में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स डीसी ऑफिस घेरने पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा- हम धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेकर रहेंगे, तब तक नहीं मानेंगें। स्टूडेंट्स कई तरह के मीम्स लिखे पो्सटर लेकर बैठे हैं। जिसमें – कुचु पुचु रिजाइन दो… हम नागमणि नहीं इस्तीफा मांग रहे जैसे मीम लिखे हैं।

प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है। डीसी कॉम्प्लेक्स के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डीसी ऑफिस जाने वाले प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है।

उधर, किसान संघ नेता जोगिंदर उगराहां ने ऐलान करते हुए कहा कि वो 27 जुलाई को स्टूडेंट्स के समर्थन में दिल्ली कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चे 1 महीने से ज्यादा देर से जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट कर रहे हैं, हम उनका साथ देने जाएंगे।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते स्टूडेंट्स।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते स्टूडेंट्स।
मीम्स वाले पोस्टर लेकर पहुंचे स्टूडेंट। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग।
मीम्स वाले पोस्टर लेकर पहुंचे स्टूडेंट। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तंज कसते हुए पोस्टर लगाए गए हैं।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तंज कसते हुए पोस्टर लगाए गए हैं।
सुसाइड करने वाले नीट स्टूडेंट्स को प्रोटेस्ट में श्रद्धांजलि देते हुए
सुसाइड करने वाले नीट स्टूडेंट्स को प्रोटेस्ट में श्रद्धांजलि देते हुए
प्रदर्शन में सरकार से जवाबदेही तय करने के लिए नारे लिखे गए।
प्रदर्शन में सरकार से जवाबदेही तय करने के लिए नारे लिखे गए।
पोस्टर दिखाकर नारे लगाते स्टूडेंट्स।
पोस्टर दिखाकर नारे लगाते स्टूडेंट्स।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई