best news portal development company in india

जालंधर पुलिस का बड़ा एक्शन : 2 शूटर गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद

SHARE:

जालंधर-  पुलिस कमिश्नरेट जालंधर ने गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो कथित शूटरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध .32 बोर पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों व डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों, एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन जयंत पुरी और एसीपी डिटेक्टिव अमरबीर सिंह की निगरानी में सीआईए स्टाफ की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, विश्वसनीय सूचना के आधार पर विशाल कुमार और मानवजीत सिंह, दोनों निवासी गांव मुजफ्फरपुर (नकोदर), को गिरफ्तार किया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे अपने साथियों के इशारों पर संगठित आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। उन पर लोगों को धमकाने, रेकी कराने, फिरौती मांगने और हिंसक वारदातों को अंजाम देने जैसी गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई