बता दें कि यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में नीट पेपर मामले को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर के बाहर पत्थरों से भरे टिप्पर के पहुंचने पर सवाल उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पत्थरों से भरा टिप्पर भाजपा की ओर से जंतर-मंतर के बाहर पहुंचाया गया था। इसी मुद्दे को लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने के लिए एकत्रित हुए।


कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बदनाम करने के लिए सुनियोजित तरीके से ऐसी परिस्थितियां पैदा की गईं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने वाले युवाओं के आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास किया गया था।








