best news portal development company in india

बठिंडा में महिला का ‘चिट्टा कारोबार’ कैमरे में कैद: तराजू पर तोला नशा, नोट गिनते VIDEO वायरल

SHARE:

पुलिस ने नशा तस्कर महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

बठिंडा- बठिंडा में महिला का चिट्टा (हेरोइन) बेचते का वीडियो सामने आया है। वीडियो में महिला तराजू पर चिट्टा तोलती और 100-500 के नोट गिनती नजर आई रही है। इस दौरान उसने चिट्‌टा खरीदने आए शख्स से कहा कि पैसे कम हैं। वीडियो में महिला के साथ 5 से 6 शख्स दिख रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद थाना कोतवाली पुलिस हरकत में आई और महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि महिला लंबे समय से इलाके में चिट्टा बेचने का धंधा कर रही थी, लेकिन उसके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही थी। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस के उच्च अधिकारियों ने कार्रवाई के आदेश जारी किए।

वीडियो में महिला नशा बेचती नजर आई। - Dainik Bhaskar

वीडियो में महिला नशा बेचती नजर आई।

वीडियो की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है, ताकि महिला के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। जांच के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी और नशे के कारोबार में शामिल अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

वीडियो में महिला नोट गिनती नजर आई।
वीडियो में महिला नोट गिनती नजर आई।

2-3 दिन पुराना वीडियो

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान सुरिंदर कुमार की पत्नी संतोष रानी (56) के रूप में हुई है। वह बठिंडा में किकर दास मोहल्ले की जगीर फौजी वाली गली में रहती है। उसका वीडियो 2 से 3 दिन पुराना बताया जा रहा है, लेकिन उसकी जांच की जा रही है।

चिट्‌टा खरीदने आया शख्स महिला को नोट देता हुआ।
चिट्‌टा खरीदने आया शख्स महिला को नोट देता हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई