best news portal development company in india

अवैध शराब माफिया के हौसले बुलंद : जालंधर में एक्साइज अधिकारियों पर गोलियां बरसाईं,  अफसरों ने भागकर बचाई जान

SHARE:

फायरिंग के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़।

जालंधर- जालंधर स्थित भार्गव कैंप इलाके में आज उस समय हड़कंप मच गया जब अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची आबकारी विभाग (एक्साइज) की टीम पर अचानक ताबड़तोड़ गोलियां चला दी गईं। हमले के बाद अधिकारियों ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

आरोप है कि हमला करने वाला व्यक्ति इलाके का चर्चित युवक ‘डीसी’ है, जिसे एक प्रमुख राजनीतिक दल का संरक्षण प्राप्त है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, हालांकि गनीमत यह रही कि गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

फायरिंग के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़।
फायरिंग के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़।

जानकारी के मुताबिक, आबकारी विभाग की टीम को भार्गव कैंप इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध शराब बेचने और सप्लाई किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। टीम अभी इलाके में छानबीन कर ही रही थी कि तभी आरोपी युवक और उसके साथियों ने कई राउंड फायर किए। अचानक हुई इस गोलीबारी से एक्साइज अधिकारियों और कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए।

घटनास्थल पर बरामद गोलियों के खोल।
घटनास्थल पर बरामद गोलियों के खोल।

इलाके में दहशत, पुलिस मामले की जांच में जुटी

भार्गव कैंप क्षेत्र में फायरिंग से लोग अपने-अपने घरों और दुकानों के शटर बंद करने लगे। एक्साइज टीम के अधिकारियों ने घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मौके से गोलियों के खोल बरामद किए हैं और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चाहे कितना भी प्रभावशाली हो, उस पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई