best news portal development company in india

जालंधर में फर्जी नंबर प्लेट का खेल बेनकाब: वायरल VIDEO के बाद ट्रैफिक पुलिस का एक्शन

SHARE:

जालंधर– जालंधर में ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने फैंसी और गलत नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे एक कार चालक को धर दबोचा और उसका चालान काटा। कार पर असली रजिस्ट्रेशन नंबर की जगह नाम वाली प्लेट लगी हुई थी।

हाल ही में एक ऐसा ही नया मामला सामने आया है। एक युवक अपनी कार पर असली रजिस्ट्रेशन नंबर की जगह फैंसी और गलत नंबर प्लेट लगाकर बेखौफ सड़कों पर घूम रहा था। गाड़ी की इस अवैध नंबर प्लेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो में साफ देखा जा सकता था कि कार पर सरकार द्वारा निर्धारित नंबर की जगह कास्ट या नाम वाली फैंसी प्लेट लगी हुई थी।

पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन, चालक को दबोचा

वायरल वीडियो और गुप्त सूचना के आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान उक्त गाड़ी को रोककर चालक को काबू किया। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए चालक का भारी चालान काटा और सख्त हिदायत दी।

ACP ट्रैफिक ने दी मामले की जानकारी

मामले की जानकारी देते हुए ACP ट्रैफिक अजय सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने एक संदिग्ध गाड़ी को रोका था, जिसकी नंबर प्लेट यातायात नियमों के पूरी तरह खिलाफ पाई गई। गाड़ी पर नियमानुसार रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित होने के बजाय नाम लिखा हुआ था, जो मोटर व्हीकल एक्ट का सीधा उल्लंघन है।

शहरवासियों से ACP की अपील

ACP अजय सिंह ने शहरवासियों और खासकर युवाओं से अपील की है कि वे अपनी गाड़ियों पर किसी भी प्रकार की फैंसी, डिजाइनर या संदिग्ध नंबर प्लेट न लगाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर वाहन पर सरकार द्वारा तय पैटर्न, हाई सिक्योरिटी और नियमों के अनुसार ही नंबर प्लेट होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई