best news portal development company in india

सुखबीर बादल पर हमले की निंदा, CBI जांच की मांग से गरमाई सियासत : बिट्‌टू बोले- ऐसे लोगों को बढ़ावा देने वाले सोचें

SHARE:

जालंधर-  शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुए हमले की पंजाब समेत देशभर में निंदा हो रही है। सभी इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। जबकि, सिखों की सर्वोच्च धार्मिक पीठ अकाल तख्त के जत्थेदार ने तो यह भी कह दिया कि हमलावर सच्चा सिख नहीं।

अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि CBI जांच होनी चाहिए कि इसके पीछे कौन सी ताकतें हैं। सुखबीर बादल पर गुरुघर में दूसरी बार अटैक हो गया है। दो बार जान से मारने की कोशिश की गई है। कुछ लोग पंजाब का माहौल फिर से खराब करना चाहते हैं।

नेताओं का कहना है कि धार्मिक स्थलों की मर्यादा और पवित्रता के साथ किसी भी सूरत में खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ, अकाली दल ने पंजाब में सुरक्षा चूक का हवाला देते हुए पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग तेज कर दी है।

जानिए, हमले पर किसने क्या-कहा कहा…

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू का कहना है कि सुखबीर सिंह बादल की जान लेने की यह कायरतापूर्ण कोशिश बेहद निंदनीय है और पंजाब की शांति व सुरक्षा के लिए सीधा खतरा है। हमारे पवित्र धर्मस्थलों में हिंसा और डराने-धमकाने की कोई जगह नहीं है।

दोषियों को बेनकाब कर उन्हें सजा दी जानी चाहिए, और सुरक्षा में हुई चूक के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। सिख धर्म सेवा, साहस और शांति का प्रतीक है, हिंसा का नहीं। बिट्‌टू ने कहा जो लोग पंजाब में ऐसे लोगों को बढ़ावा दे रहे हैं, उनको सोचना होगा।

  • अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज: नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा में सुखबीर सिंह बादल पर हुआ हमला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। गुरुद्वारा साहिब एक ऐसा स्थान है, जहां श्रद्धालु पूरे संसार की भलाई की अरदास करने आते हैं। एक सच्चा सिख कभी गुरु घर में माथा टेकने आए किसी व्यक्ति पर हमला नहीं कर सकता। इस प्रकार के कृत्य गुरुद्वारों की पावन मर्यादा को ठेस पहुंचाते हैं और पूरी सिख कौम की छवि को धूमिल करते हैं।
  • पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल: महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरुद्वारा साहिब के भीतर सुखबीर सिंह बादल पर हुआ हमला बेहद चौंकाने वाला और चिंताजनक है। गुरुद्वारा साहिब शांति, प्रार्थना और संगी-संगत का पवित्र स्थल है, जहां हिंसा का कोई स्थान या औचित्य नहीं हो सकता। मैं सुखबीर की सुरक्षा और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं और प्रशासन से मांग करता हूं कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। व्यक्तिगत तौर पर उन्हें इस स्थिति से गुजरते देखना दर्दनाक है। इस घड़ी में मैं उनके और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ा हूं।
  • अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया: गुरु साहिब की कृपा से शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पूरी तरह सुरक्षित हैं। इससे पहले 4 दिसंबर को भी बादल पर हमला हुआ था। पंजाब पुलिस की निष्क्रियता और ढिलाई के कारण ही आज नांदेड़ के तख्त श्री हजूर साहब में यह दोबारा हमला हुआ। केंद्र सरकार से हमारी अपील है कि अकाली दल अध्यक्ष पर बार-बार हो रहे इन हमलों की निष्पक्ष CBI जांच कराई जाए और उनकी सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई