best news portal development company in india

BREAKING  जालंधर में सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत:तीन घायल; बेकाबू कार पेड़ और रेहड़ी से टकराई, गाड़ी का बोनट पिचका

SHARE:

जालंधर में पेड़ से टकराई कार।
जालंधर-  जालंधर में रविवार को सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा दोपहर को जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर चोलंग टोल प्लाजा के पास हुआ। बेकाबू फ्रोंक्स कार सड़क किनारे पेड़ और पास खड़ी एक रेहड़ी से जा टकराई।

हादसे में रेहड़ी लगाने वाले दुकानदार समेत कुल 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार 3 अन्य युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया तथा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

जालंधर में पेड़ से टकराई कार। - Dainik Bhaskar

अनियंत्रित होकर पेड़ और रेहड़ी से टकराई कार

जानकारी के अनुसार हादसा रविवार दोपहर को लगभग 2:20 बजे हुआ। जालंधर से पठानकोट की ओर जा रही तेज रफ्तार फ्रोंक्स कार (नंबर- JK01BC8358) जैसे ही चोलंग टोल प्लाजा के पास पहुंची तो अचानक ड्राइवर कार पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। पेड़ के ठीक पास ही एक स्थानीय व्यक्ति अपनी रेहड़ी लगाकर खड़ा था, जो कार की चपेट में आ गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति और कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुखविंदर सिंह (उम्र 50 वर्ष) निवासी चक शकूर, इखलास कादिर और अनीक अमीन के रूप में हुई है। हादसे में कार सवार तीन अन्य युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान उमैर अहमद निवासी श्रीनगर, दानिश और सोहेल के रूप में हुई है।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच करती हुई।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच करती हुई।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

घटना की सूचना दोपहर 2:20 बजे राहगीर ने पुलिस को दी। पुलिस टीम ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को फर्स्ट एड दिया और एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल टांडा में दाखिल करवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

सामान कब्जे में लेकर थाना भोगपुर को सौंपा गया

घटनास्थल से बरामद पीड़ितों के सामान को पुलिस ने सुरक्षित एकत्र किया और थाना भोगपुर के सब-इंस्पेक्टर (SI) सुरिंदर सिंह के सुपुर्द कर दिया। सौंपा गए सामान में 7 किट बैग (जिनमें एक लैपटॉप भी शामिल है), 3 पर्स जिनमें 4,400 रुपए नकद और कार्ड्स हैं, 1 हाथ की घड़ी, 2 मोबाइल फोन और 2 मोबाइल चार्जर मिले है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई