best news portal development company in india

अमृतसर में हथियार-ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिस्तौल और हेरोइन बरामद

SHARE:

आरोपियों से बरामद सामान ।
अमृतसर – अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियार और ड्रग्स की तस्करी करने वाले तीन नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9 अवैध पिस्तौल और 6.311 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।
शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में थे। वे अवैध हथियारों और ड्रग्स की खेप लेते थे और निर्देशानुसार उनकी सप्लाई करते थे।

अमृतसर के कैंटोनमेंट और छेहर्टा पुलिस स्टेशनों में तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। मामले की आगे की जांच जारी है ताकि इससे जुड़े सभी नेटवर्क का पता लगाया जा सके। इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके और हथियारों व ड्रग्स की तस्करी करने वाले बड़े अवैध नेटवर्क को खत्म किया जा सके।  पंजाब पुलिस सीमा पार से होने वाली ड्रग्स और अवैध हथियारों की तस्करी के नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित व नशा-मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई