best news portal development company in india

नूरमहल में 201 ग्राम हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार : गुप्त सूचना पर पुलिस का एक्शन, एक्टिवा चोरी केस में भी FIR

SHARE:

नकोदर– जालंधर ग्रामीण पुलिस के सीआईए स्टाफ ने नूरमहल में एक महिला को 201 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जालंधर ग्रामीण पुलिस के सीआईए स्टाफ के एसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए महिला को काबू किया गया। आरोपी की पहचान रानी बाई उर्फ राज उर्फ कालो के रूप में हुई है। उसके पति का शाम सुंदर और लखबीर सिंह की बेटी है।

आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार, रानी बाई मूल रूप से हाउस नंबर 40, स्ट्रीट नंबर 4, वार्ड नंबर 24, रानी स्लम, जिला सिरसा की रहने वाली है। वर्तमान में वह गांव थेकरावास, थाना गोपालगढ़, जिला भरतपुर राजस्थान में रह रही थी। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 104 और 21बी-61-85 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

नूरमहल में एक्टिवा चोरी का मामला भी दर्ज

वहीं, नूरमहल थाना पुलिस ने सागरपुर निवासी स्टीफन सिंह की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ एक्टिवा चोरी का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी गुरमीत राम ने बताया कि शिकायतकर्ता की सफेद रंग की होंडा एक्टिवा (PB 08 CDW-2755) सागरपुर के पास से चोरी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में IPC की धारा 379 के तहत केस नंबर 105 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई