best news portal development company in india

चन्नी ने वड़िंग से बनाई दूरी, बाबा बकाला में अलग सियासी मंच सजाया: अमृतपाल के पिता की पोस्ट शेयरिंग से हाईकमान नाराज

SHARE:

लुधियाना-  पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी लगातार पार्टी लाइन से अलग चल रहे हैं, जिससे कांग्रेस हाईकमान बेहद नाराज है। राहुल गांधी अब जल्दी ही चन्नी और उनके साथ चल रहे नेताओं के खिलाफ सख्त एक्शन ले सकते हैं। चन्नी अब सूबे में अलग रैलियां करने लगे हैं। चन्नी की रैलियों में प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को दूर रखा जा रहा है।

चन्नी गुट ने पहले लुधियाना में कांग्रेस की रैली की और उसमें चरणजीत सिंह चन्नी को बुलाया। उस रैली में भी प्रदेश अध्यक्ष वड़िंग दूर रहे। अब इसी गुट के नेताओं ने बाबा बकाला में रैली रखी और उसमें भी चन्नी को बुलाया था।

रैली का राजा वड़िंग, प्रताप सिंह बाजवा व अन्य नेताओं को न्योता दिया था, लेकिन वह शामिल नहीं हुए। दरअसल स्टेज के बैकड्रॉप पर राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ चन्नी की फोटो बड़ी लगी थी। राजा वड़िंग की फोटो अन्य नेताओं के साथ छोटी सी लगी थी।

चन्नी गुट ने अब हाईकमान को भी सीधी चुनौती दी

अमृतपाल के पिता की पोस्ट की शेयर

वहीं दूसरी तरफ चरणजीत सिंह चन्नी ने एक दिन पहले अकाली दल वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह की एक रील पोस्ट की जिसमें वह चन्नी की तारीफ कर रहे हैं।

चन्नी से अब राहुल गांधी भी नाराज हैं क्योंकि वह हाईकमान के आदेशों के विपरीत जाकर काम कर रहे हैं। टीम ने सभी बड़े नेताओं को निर्देश दिए थे कि राहुल के कार्यक्रमों के वीडियो शेयर करे, लेकिन चन्नी ने वह भी नहीं किए।

रंधावा सहित कई नेता रैली में शामिल

सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि कांग्रेस को एकजुट होना चाहिए या नहीं। उन्होंने समर्थकों से पूछा और फिर कहा कि वह आए ही नहीं। उनका इशारा यह था कि इस रैली के लिए कांग्रेस के नेताओं को बुलाया था लेकिन वह नहीं आए। आज की रैली में सुखजिंदर सिंह रंधावा, तृप्त रजिंदर बाजवा, राणा गुरजीत सिंह, हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया, हरमिंदर सिंह गिल, भगवंत सिंह सच्चर, करन वड़िंग, मदनलाल जलालपुर व अन्य बड़े नेता शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई