best news portal development company in india

पंजाब में हड़ताली कर्मचारियों का बड़ा ऐलान: सामूहिक छुट्टी लेकर 2 दिन मंत्रियों के घर घेरेंगे

SHARE:

लुधियाना में बैठक में मौजूद मुलाजिम।

लुधियाना-  पंजाब के हड़ताली कर्मचारियों की रविवार को लुधियाना में बैठक हुई। इसमें फैसला लिया गया कि 6 सितंबर को जिला स्तर पर बैठकें की जाएंगी। 8 सितंबर को मुलाजिम सामूहिक छुट्टी पर रहेंगे। इसके बाद 12 और 13 सितंबर को पंजाब सरकार के मंत्रियों के घरों का घेराव किया जाएगा।

मुलाजिम संगठनों ने एक मुहिम का भी ऐलान किया। इस मुहिम का नाम ‘मुख्यमंत्री की चंडीगढ़ सचिवालय से गांव सतोज की वापसी’ रखा है। संगठनों का कहना है कि इस मुहिम के जरिए मुख्यमंत्री को चंडीगढ़ सचिवालय से वापस उनके गांव सतोज भेजना है। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर यह मुहिम लगातार जारी रहेगी।

कर्मचारी यूनियन के नेता ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री पर एक फिल्म आ रही है। सरकार कह रही है कि इस फिल्म को देखें। हम निवेदन करते हैं कि ये फिल्म ना देखी जाए। इस फिल्म का हम बॉयकॉट करते है।

लुधियाना में कर्मचारियों की मीटिंग करीब 3 घंटे तक चली।
लुधियाना में कर्मचारियों की मीटिंग करीब 3 घंटे तक चली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई