best news portal development company in india

जालंधर में पूर्व AAP हलका इंचार्ज ढल्ल BJP में शामिल : प्रदेश प्रधान केवल ढिल्लों ने जॉइन कराया, MLA अरोड़ा के जाने की भी चर्चा

SHARE:

जालंधर नॉर्थ के पूर्व AAP हलका इंचार्ज दिनेश ढल्ल ने BJP जॉइन की।

जालंधर-  जालंधर नॉर्थ विधानसभा सीट से AAP के हलका इंचार्ज रहे दिनेश ढल्ल ने आज भाजपा जॉइन कर ली है। सूबा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने उन्हें बीजेपी में शामिल करवाया। इससे पहले दिनेश ढल्ल ने होटल रेडिसन में पंजाब भाजपा प्रधान से मुलाकात की और पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई।

ढल्ल के बीजेपी में जाने के साथ ही जालंधर सेंट्रल से AAP के MLA के नाम को लेकर चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। सियासी हलकों में चर्चा है कि रमन अरोड़ा भी बीजेपी जॉइन कर सकते हैं। हालांकि, अरोड़ा की तरफ से ऐसी किसी भी चर्चा की पुष्टि नहीं की गई है।

जालंधर नॉर्थ के पूर्व AAP हलका इंचार्ज दिनेश ढल्ल ने BJP जॉइन की। - Dainik Bhaskar
पंजाब भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों दिनेश ढल्ल का स्वागत करते हुए।
पंजाब भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों दिनेश ढल्ल का स्वागत करते हुए।

दिनेश ढल्ल के पास BJP में जाने का ही विकल्प बचा था

ढल्ल पार्टी हाईकमान से नाराज चल रहे थे

विनीत धीर के हलका इंचार्ज बनने के बाद से ढल्ल पार्टी हाईकमान से नाराज चल रहे थे। हलका इंचार्ज से हटने के बाद एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वक्त आने पर पता चल जाएगा कि वह क्या स्टेप लेंगे।

एक दिन पहले AAP ने BJP सहित अन्य पार्टियों के 13 वर्कर तोड़े थे

एक दिन पहले जालंधर नॉर्थ हलके में आम आदमी पार्टी ने भाजपा सहित कांग्रेस और अकाली दल के 13 वर्करों को अपने साथ जोड़ा था। आप ने कहा था कि बीजेपी, कांग्रेस और अकाली दल से लंबे समय से जुड़े कई प्रमुख दिग्गजों और परिवारों ने अपनी पुरानी पार्टियों को अलविदा कहकर आप जॉइन की है। यह जॉइनिंग मुख्यमंत्री पंजाब के OSD राजबीर सिंह घुम्मन की अगुवाई और हलका इंचार्ज व मेयर विनीत धीर के दिशा-निर्देशों में संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई