best news portal development company in india

टीचर्स डे पर शीतल अंगुराल का AAP पर हमला: बोले- पंजाब के लिए आज ‘काला दिन’, SC-OBC हकों की अनदेखी

SHARE:

बीजेपी नेता शीतल अंगुराल।

जालंधर-  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने शिक्षक दिवस पर पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर टीचर्स डे को पंजाब के लिए ‘काला दिन’ करार दिया।

अंगुराल ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार की ओर से निकाली गई नई भर्तियों में अनुसूचित जाति (SC) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के आरक्षण और कोटे की अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि इससे दलित समाज के अधिकारों पर सीधा डाका डाला गया है।

टीचर्स डे को बताया काला दिन

शीतल अंगुराल ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया शिक्षक दिवस मना रही है। छात्र अपने गुरुओं और शिक्षकों को याद कर रहे हैं, लेकिन पंजाब के लिए यह दिन निराशाजनक और काला बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने एक बार फिर अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के भाईचारे के साथ धोखा किया है।

भाजपा नेता ने कहा कि उनके संज्ञान में हाल ही में पंजाब सरकार की ओर से जारी एक नया नोटिफिकेशन आया है। इसके तहत 1013 पदों पर नियुक्तियां निकाली गई हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकारें साढ़े चार साल तक विकास और दलितों-पिछड़ों के उत्थान के बड़े-बड़े दावे करती हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है।

SC-OBC कोटे की अनदेखी का आरोप

अंगुराल ने मुख्य रूप से आरोप लगाया कि सरकार की ओर से निकाली गई 1013 पदों की इस नई सूची और पॉलिसी में अनुसूचित जाति (SC) और ओबीसी समाज के लिए एक भी पद आरक्षित नहीं किया गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग पंजाब में बड़ी-बड़ी गारंटियों और वादों के साथ सत्ता में आए थे, वे आज इन मुद्दों पर पूरी तरह चुप्पी साधे बैठे हैं।

राष्ट्रीय आयोग का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी

वीडियो के अंत में शीतल अंगुराल ने चेतावनी दी कि अगर पंजाब सरकार ने इस नोटिफिकेशन को तुरंत संशोधित नहीं किया और एससी-ओबीसी वर्ग को उनका बनता हक नहीं दिया तो भाजपा इसका कड़ा विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस मामले को लेकर तुरंत राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को पत्र लिखेगी और इस कथित अन्याय के खिलाफ कानूनी व प्रशासनिक कदम उठाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई