best news portal development company in india

जालंधर नगर निगम को मिला नया कमिश्नर: सुरेंद्र सिंह संभालेंगे जिम्मेदारी, अमृतसर में पल्लवी मिश्रा की तैनाती

SHARE:

आईएएस संदीप ऋषि का तबादला।
जालंधर– पंजाब प्रशासन ने नगर निगम स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए जालंधर के नगर निगम कमिश्नर आईएएस संदीप ऋषि का तबादला कर दिया है। जारी आदेशों के अनुसार, अमृतसर के कमिश्नर सुरेंद्र सिंह को जालंधर नगर निगम का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं, आईएएस अधिकारी पल्लवी मिश्रा को अमृतसर नगर निगम कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पंजाब सरकार के प्रशासनिक विभाग द्वारा जारी आदेशों के तहत यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। संदीप ऋषि को कुछ ही समय पहले जालंधर नगर निगम कमिश्नर का कार्यभार सौंपा गया था, लेकिन अब सरकार ने उनकी जगह नई नियुक्ति का फैसला लिया है।

सरकार के द्वारा जारी आदेश की कॉपी।
सरकार के द्वारा जारी आदेश की कॉपी।

सुरेंद्र सिंह अब जालंधर में कमान संभालेंगे

अमृतसर में बतौर नगर निगम कमिश्नर कार्य कर रहे सुरेंद्र सिंह अब जालंधर में कमान संभालेंगे। जालंधर शहर में नागरिक सुविधाओं में सुधार, शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत करना और पेंडिंग पड़े विकास कार्यों को समय पर पूरा कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

दूसरी ओर, आईएएस अधिकारी पल्लवी मिश्रा को अमृतसर नगर निगम का नया कमिश्नर बनाया गया है। अमृतसर जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करना, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स को गति देना और बुनियादी ढांचे का विकास करना उनके लिए मुख्य चुनौती होगी।

गौरतलब है कि आईएएस संदीप ऋषि ग्रेटर मोहाली डेवलपमेंट अथॉरिटी के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर (मुख्य प्रशासक) के पद पर तैनात हैं। मोहाली में अपनी मुख्य जिम्मेदारी के साथ-साथ उन्हें जालंधर नगर निगम कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार (एडिशनल चार्ज) दिया गया था।

संदीप ऋषि चीफ एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में काम करेंगे

इस तबादले के बाद अब संदीप ऋषि ग्रेटर मोहाली डेवलपमेंट अथॉरिटी में चीफ एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में अपने काम पर केंद्रित रहेंगे और जालंधर का अतिरिक्त प्रभार सुरेंद्र सिंह के पास रहेगा। राज्य में प्रशासनिक कामकाज को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है। जालंधर और अमृतसर जैसे 2 बड़े महानगरों में नई नियुक्तियों से स्थानीय विकास परियोजनाओं और जनसुविधाओं में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई