best news portal development company in india

जालंधर DC ऑफिस के गेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बवाल, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की; विधायकों ने सौंपा मांग पत्र

SHARE:

जालंधर- जालंधर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज डीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। प्रशासन द्वारा दफ्तर का मुख्य गेट बंद किए जाने और पुलिस बल की तैनाती के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। उग्र कार्यकर्ता बंद गेट को फांदकर भीतर घुसने की कोशिश करने लगे।

हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी के चलते कार्यकर्ताओं को आगे नहीं जाने दिया गया। इसके बाद शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन जारी रहा और कांग्रेस नेताओं ने पुलिस को अपना मांग पत्र सौंपा।

कांग्रेस के प्रदर्शन के कुछ तस्वीरें…

जालंधर में DC दफ्तर का गेट फांदने की कोशिश करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - Dainik Bhaskar

जालंधर में DC दफ्तर का गेट फांदने की कोशिश करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच बहसबाजी होते हुए।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच बहसबाजी होते हुए।

पुलिस बल ने कार्रवाई करते हुए कार्यकर्ताओं को गेट फांदने से रोका।
पुलिस बल ने कार्रवाई करते हुए कार्यकर्ताओं को गेट फांदने से रोका।
नारेबाजी करते हुए पुतले फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता।
नारेबाजी करते हुए पुतले फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता।

गेट बंद होने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता

गेट बंद होने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। प्रदर्शन स्थल पर हंगामा देखने को मिला। कई कार्यकर्ता बंद गेट पर चढ़ गए और उसे फांदकर दफ्तर के अंदर जाने का प्रयास करने लगे। गेट पर चढ़कर नारेबाजी करते कार्यकर्ताओं की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई हैं।

कार्यकर्ताओं को गेट फांदने से रोका

दूसरी तरफ, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार्यकर्ताओं को गेट फांदने से रोका। पुलिस की सख्ती के कारण कार्यकर्ता अंदर दाखिल होने में कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने मौके पर घेराबंदी मजबूत रखते हुए प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने की इजाजत नहीं दी।

नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संयम दिखाया। शांतिपूर्ण ढंग से वहीं बैठकर प्रदर्शन किया। नेताओं ने नारेबाजी करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई और आरोप लगाया कि जनता की जायज मांगों को अनसुना किया जा रहा है।

कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से बातचीत की

काफी समय तक चले इस उग्र प्रदर्शन और हंगामे के बाद कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद विधायक सुखविंदर कोटली, लाडी शेरोवालिया और राजिंदर बेरी ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी मांगों का ज्ञापन (मांग पत्र) सौंपा। मांग पत्र सौंपने के बाद ही प्रदर्शनकारियों ने अपना विरोध समाप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई