best news portal development company in india

जालंधर पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई : 255 ग्राम हेरोइन बरामद

SHARE:

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

जालंधर–  जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 255 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने यह सफलता मकसूदां बाईपास पर सी.जे.एस. स्कूल के पास गश्त के दौरान हासिल की। पकड़े गए आरोपी की पहचान तरनतारन जिले के निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ प्रीत के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 1 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-C के तहत मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है।

कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा शहर को नशा मुक्त बनाने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर जालंधर श्री सतिंदर सिंह (IPS) के दिशा-निर्देशों के तहत अमल में लाई गई है। इस ऑपरेशन की निगरानी डीसीपी इन्वेस्टिगेशन श्री मनप्रीत सिंह ढिल्लों (PPS), एडीसीपी सिटी-1 श्री मुखतियार राय (PPS) और एसीपी हेडक्वार्टर कम नॉर्थ श्री करनैल सिंह (PPS) द्वारा की जा रही थी।

थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस की बड़ी कामयाबी

इसी अभियान के तहत 9 सितंबर 2026 को थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस टीम इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और गश्त के संबंध में तैनात थी। एएसआई सुरजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी मकसूदां बाईपास से बिधीपुर की तरफ जा रही थी। जब पुलिस टीम सी.जे.एस. स्कूलके पास पहुंची, तो वहां एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता हुआ नजर आया।

आरोपी को पुलिस के जवानो ने काबू किया

पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया। इसके बाद नियमानुसार और कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए आरोपी के पास मौजूद बैग की गहनता से तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैग में से 255 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार। - Dainik Bhaskar

आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

पकड़े गए आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ प्रीत, पुत्र कुलवंत सिंह, निवासी गांव ठट्ठी खारा, जिला तरनतारन के तौर पर हुई है। हेरोइन की कमर्शियल मात्रा बरामद होने पर आरोपी के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 1, कमिश्नरेट पुलिस जालंधर में मुकदमा नंबर 295, दिनांक 09.09.2026, धारा 21-C NDPS Act के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस मामले के तह तक जाने में जुटी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है। इस पूछताछ के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह यह हेरोइन कहां से लाया था और इसे शहर में किसे सप्लाई करने जा रहा था। नशा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों और मुख्य स्रोतों की जानकारी जुटाकर उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई