best news portal development company in india

जालंधर में ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद एनकाउंटर : डोनी बल गैंग का सदस्य पैर में गोली लगने से घायल

SHARE:

एनकाउंटर के दौरान बदमाश की टांग में लगी गोली।
जालंधर– जालंधर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान टांग में गोली मारकर बदमाश को पकड़ा है। आरोपी को किसी वारदात में शिनाख्त के लिए लाया गया था, जिस दौरान उसने भागने की कोशिश की। मुठभेड़ के दौरान कुल 3 गोलियां  चलीं। मौके से गोली का खोल भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्तौल भी बरामद की है।

आरोपी की पहचान सुखजिंदर उर्फ प्रिंस निवासी तरनतारन के रूप में बताई है। आरोपी गैंगस्टर डोनी बल गैंग का सदस्य है। जांच में सामने आया है कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। उसे कैमरों की फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया था।

एनकाउंटर के दौरान बदमाश की टांग में लगी गोली। - Dainik Bhaskar
मौके पर जांच करते हुए पुलिस।
मौके पर जांच करते हुए पुलिस।

रिकवरी के लिए लेकर आई थी पुलिस

आरोपी से पूछताछ के बाद शनिवार सुबह करीब 8 बजे पुलिस उसे हथियार की रिकवरी के लिए जमशेरपुर स्थित डेयरी कॉम्प्लेक्स के पास लेकर आई थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने दावा किया कि आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई।

आरोपी की टांग में गोली लगी, अस्पताल में भर्ती

मुठभेड़ में आरोपी की टांग में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में भर्ती करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई