best news portal development company in india

जालंधर में दिनदहाड़े 4 साल का बच्चा अगवा : घर के बाहर खेलते-खेलते गायब, CCTV में कैद हुई वारदात

SHARE:

जालंधर- जालंधर के वेस्ट हलके में दिनदहाड़े 4 साल के मासूम बच्चे के अपहरण कर लिया गया। थाना बस्ती बावा खेल के अधीन आते लेदर कॉम्प्लेक्स रोड के पास स्थित मोहल्ले में दोपहर करीब 1:45 बजे एक्टिवा सवार 2 अज्ञात युवकों ने बच्चे को अगवा कर लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।

पीड़ित मां शानू ने आपबीती बताते हुए कहा कि उनका 4 वर्षीय बेटा दोपहर में घर के पास कुंज गली में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इस बीच एक्टिवा पर आए दो अज्ञात युवक मासूम को उठाकर तेजी से राज नगर की तरफ फरार हो गए।

परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल।
परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल।

स्थानीय निवासी गोल्डी ने बताया कि उस समय गली में कई बच्चे एक साथ खेल रहे थे। अपहृत बच्चे के साथ मौजूद उसके छोटे दोस्त कृष ने भी बताया कि दो अनजान युवक एक्टिवा पर आए और उसके दोस्त को उठाकर ले गए।

जालंधर में बच्चे के परिजनों से बात करती पुलिस।
जालंधर में बच्चे के परिजनों से बात करती पुलिस।

सीसीटीवी में साफ नहीं दिख रहे आरोपियों के चेहरे

जांच अधिकारी ने बताया कि शुरुआती सीसीटीवी फुटेज में धुंधलापन होने के कारण एक्टिवा सवार युवकों के चेहरे साफ दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसी वजह से उस इलाके और आसपास के अन्य रास्तों पर लगे बाकी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी गहराई से चेक की जा रही है।

पुलिस ने शहर के नाकों पर चेकिंग शुरू की

पुलिस प्रशासन ने कंट्रोल रूम को सूचित किया और पूरे शहर में अलर्ट जारी कर दिया है। शहर के प्रमुख रास्तों और नाकों पर सघन चेकिंग शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध एक्टिवा सवारों का सुराग लगाने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और बच्चे को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने की कोशिश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई