best news portal development company in india

गर्लफ्रेंड से विवाद के बाद दुकानदार ने निगला जहर: 9 पन्नों के सुसाइड नोट में लगाए आरोप

SHARE:

लुधियाना- लुधियाना में एक दुकानदार ने अपनी गर्लफ्रेंड से परेशान होकर कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिस कारण उसकी मौत हो गई। मरने से पहले उस व्यक्ति ने 9 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा। सुसाइट नोट में उसका अपनी गर्लफ्रेंड का नाम लिखा और लिखा-तुमने मेरे साथ अच्छी नहीं की। 3 साल मेरे साथ रही अभी किसी और के साथ हो गई।

सुसाइड नोट में मृतक ने करीब 3 से 4 लाख रुपए और लैपटॉप आदि का भी जिक्र किया है। मृतक की पहचान मनप्रीत सिंह (35) के रूप में हुई है। गुरप्रीत सिंह निवासी सुनेत बक्साइड दुर्गा माता मंदिर, बीआरएस नगर, सराभा नगर ने पुलिस को बताया कि उसका भाई मनप्रीत सिंह 16 सितंबर को शाम करीब 4 बजे अपनी दुकान न्यू करियाना स्टोर पर गए थे। वहां उसने कोई जहरीली चीज निगल ली।

अस्पताल में तोड़ा दम

हालत बिगड़ने पर मनप्रीत को रघुनाथ अस्पताल ले जाया गया, जहां शाम करीब 6 बजे उसकी मौत हो गई। शिकायतकर्ता के अनुसार, दुकान में उसके भाई की कॉपी से आरोपी के खिलाफ सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस मामले में जांच कर रहे ASI महिन्द्रपाल ने कहा कि मनप्रीत की पत्नी की पहले मौत हो चुकी है। मनप्रीत की मनदीप कौर नाम की महिला के साथ फ्रेंडशिप पिछले 3 साल से थी। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। मनप्रीत की किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी दोस्ती हो गई। इसी कारण इनकी आपस में बहस होती थी।

3 से 4 लाख रुपए, लैपटाप आदि भी दावा

मरने से पहले मनप्रीत ने सुसाइड नोट में मनदीप का नाम लिखा और यह भी लिखा-तुमने मेरे साथ अच्छा नहीं किया। 3 साल मेरे साथ रही अब किसी और के साथ। मनप्रीत से 3 से 4 लाख रुपए, लैपटाप आदि भी मनदीप कौर को देने का दावा सुसाइड नोट में किया। मनदीप की गिरफ्तारी के बाद मामला पूरी क्लियर होगा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी मनदीप कौर के खिलाफ धारा U/S 108, 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई