best news portal development company in india

जब कोई मदद को नहीं आया, कुत्ते ने संभाला मोर्चा; हमलावरों पर झपटा

SHARE:

जालंधर- जालंधर के गढ़ा स्थित वाल्मीकि मोहल्ले में गुरुवार को एक युवक पर कुछ युवकों ने लात-घूंसों और किरपाण से हमला कर दिया। गली में युवक को घेरकर पीटा जा रहा था, तभी पास मौजूद एक कुत्ता हमलावरों पर झपट पड़ा। कुत्ते के बीच में आने से हमलावर पीछे हटने पर मजबूर हो गए और युवक की जान बच गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

CCTV में दिखाई दे रहा है कि एक युवक को अकेला देखकर कई नौजवान उस पर धावा बोल देते हैं। नौजवान उसे लात-घूंसों से पीटते हैं। एक हमलावर हाथ में किरपाण लेकर वापस आता है और उस पर ताबड़तोड़ वार करने लगता है। जब युवक को मारा जा रहा था, तब पास मौजूद एक कुत्ते ने उसकी जान बचाने के लिए हमलावर पर छलांग लगा दी। कुत्ते ने हमलावर को उलझाए रखा और उसे पीछे हटने पर मजबूर किया।

हमलावरों पर झपटता हुआ कुत्ता। - Dainik Bhaskar
कुत्ते के डर से भागता हुआ युवक।
कुत्ते के डर से भागता हुआ युवक।
युवक को पीटते हुए हमलावर CCTV में कैद।
युवक को पीटते हुए हमलावर CCTV में कैद।

किरपाण लहराते हुए हमलावर भागा

कुत्ते के लगातार भौंकने और हमला करने के कारण हमलावर घबरा गया। खुद का बचाव करते हुए वह किरपाण लहराते हुए मौके से फरार होने में कामयाब रहा। हमले में युवक बुरी तरह लहूलुहान होकर गिर पड़ा और उसे गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

लोगों से पूछताछ करती हुई पुलिस।
लोगों से पूछताछ करती हुई पुलिस।

पुलिस CCTV के आधार पर कार्रवाई में जुटी

एडीसीपी माध्वी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तुरंत बीएनएस की धारा 108 सहित सख्त धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है। यह घटना आपसी रंजिश के चलते हुई है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी वारदातों को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ तुरंत और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई