best news portal development company in india

LPU चांसलर अशोक मित्तल का बड़ा बयान- ‘पंजाब में डर लग रहा’, चितकारा-LPU हिंसा का पैटर्न एक जैसा

SHARE:

LPU में हिंसा काे लेकर बात करते चांसलर अशोक मित्तल।

फगवाड़ा/जालंधर–  पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर अशोक मित्तल ने पहली बार हिंसा को लेकर खुलकर बात की। दिल्ली में न्यूज एजेंसी से बातचीत में मित्तल ने कहा कि उन्हें पंजाब में डर लग रहा है। यहां नशाखोरी-गैंगस्टरवाद है। सरेआम सड़कों पर लूट-किडनैपिंग हो रही है।

एक ही पैटर्न पर पहले चितकारा और फिर LPU में हालात खराब हुए। मित्तल ने कहा कि इस सबसे पंजाब का बिजनेसमैन डरा हुआ है। उन्होंने इसे बहुत बड़ी साजिश करार देते हुए कहा कि जिसने भी ये किया, उनकी सच्चाई सामने लानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि ये सब LPU या मेरे खिलाफ नहीं बल्कि पंजाब को डिस्टर्ब करने की साजिश है। बता दें कि रविवार रात को LPU में जमकर हिंसा हुई थी। जिसमें यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ की गई और करीब 18 घंटे तक हाईवे भी जाम रखा गया।

LPU में हिंसा करने वाले इस तरह मिग पर चढ़ गए थे, पीछे यूनिवर्सिटी में आगजनी दिखाई दे रही है।
LPU में हिंसा करने वाले इस तरह मिग पर चढ़ गए थे, पीछे यूनिवर्सिटी में आगजनी दिखाई दे रही है।

LPU चांसलर अशोक मित्तल की अहम बातें

  • बाहरी अंसरों ने स्टूडेंट्स को भड़काया: अशोक मित्तल ने कहा- बाहर के कुछ अंसरों ने इन प्लेटफॉर्म के माध्यम से स्टूडेंट्स को भड़काया। जो समझ आ रहा है कि स्टूडेंट्स इसके प्रेशर में आ गए। उसके बाद कुछ बाहर के अंसर पहले से ही तैयारी से बैठे थे, उन्होंने इस मौके का फायदा उठाया। वह कैंपस में घुसे। उन्होंने तोड़फोड़ और चोरी-चकारी की। जो निंदनीय है और लॉ एंड ऑर्डर पर भी सवाल है कि इस पर समय पर क्यों काबू नहीं पाया जा सका।
  • पहले चितकारा, फिर LPU में हुआ, सेम पैटर्न: अशोक मित्तल ने कहा- एक दिन पहले शुक्रवार-शनिवार चितकारा यूनिवर्सिटी में हुआ। शनिवार-रविवार की रात LPU में हुआ। ये बात तो स्पष्ट है कि एक ही पैटर्न है। दोनों जगह रेडिट के जरिए ही ये सब हुआ। वहां भी यही कहा गया कि 2 लड़कियों ने सुसाइड कर लिया। इसमें बहुत बड़ी साजिश है। अब सवाल ये है कि साजिश पंजाब के अंदर हुई या बाहर, ये जांच का विषय है। इस वजह से जो LPU का नुकसान, तोड़फोड़ और चोरी हुई, उससे हमें नुकसान हुआ। मेरे स्टूडेंट्स और स्टाफ आहत हुआ।
  • पंजाब को डिस्टर्ब करने की साजिश: अशोक मित्तल ने कहा- मैं पंजाब से हूं, मेरा जन्म यहीं हुआ। मेरा सब कुछ पंजाब में है। पंजाब ने मुझे बहुत कुछ दिया और राज्यसभा सांसद तक पहुंचाया। अब मुझे ये डर लगता है कि अकेले LPU या अशोक मित्तल के खिलाफ नहीं बल्कि पंजाब को डिस्टर्ब करने की साजिश है। पंजाब बॉर्डर स्टेट है। पाकिस्तान साथ सटा हुआ है। वह तरह–तरह से ऐसी हरकतें करता रहता है। ये पंजाब के 3 करोड़ लोगों की सुरक्षा का सवाल है
  • नशा, गैंगस्टरवाद बड़ी समस्या: अशोक मित्तल ने कहा- पंजाब में नशाखोरी की बहुत बड़ी समस्या है। गैंगस्टरवाद है। स्नेचिंग बहुत बड़ी समस्या है। बच्चों की किडनैपिंग हो रही है। इसमें ये सब हो जाना, यह बहुत बड़ी साजिश को दर्शाता है। इसे बेनकाब किया जाना चाहिए। इसके लिए जो भी जिम्मेदार है, उन्हें पकड़ा जाना चाहिए।
LPU में हुई हिंसा के बाद अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे जाम कर दिया गया था।
LPU में हुई हिंसा के बाद अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे जाम कर दिया गया था।
  • यूनिवर्सिटी में सिक्योरिटी सिस्टम, आम पंजाबियों का क्या होगा: मित्तल ने कहा- पंजाब में बिजनेसमैन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। यूनिवर्सिटी का LPU का सिक्योरिटी का सिस्टम होता है। किसी बच्चे को अंदर जाना है तो फेस स्कैनिंग होती है। गाड़ियों के लिए बूम बैरियर लगे हुए हैं। इतना कुछ होने के बावजूद ये सब हो गया तो हम कितने सेफ हैं?। ये सवाल हर पंजाबी और बिजनेसमैन के दिल में हैं। एक तरफ गैंगस्टर तंग कर रहे तो दूसरी तरफ ये समस्या हो गई।
  • पंजाब में बहुत बड़ा डर:मित्तल ने कहा- हमारे परिवारों की महिलाएं सड़कों पर जाती हैं, स्नेचिंग हो जाती है। मोबाइल लूट लिए जाते हैं। पंजाबियों में डर पैदा हो गया है। पंजाब में बहुत बड़ा डर है जो मुझे भी लगता है। इसलिए साजिश को बेनकाब करना बहुत जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई