best news portal development company in india

जालंधर में खुलेआम सार्वजनिक रूप से शराब पीने वालों पर एक्शन : 10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

SHARE:

जालंधर– जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम जनता के साथ तालमेल बैठकें (संपर्क बैठकें) आयोजित कर रहा है। शुक्रवार को हुई ऐसी ही एक बैठक के दौरान स्थानीय नागरिकों ने पुलिस के ध्यान में एक गंभीर समस्या लाई।

लोगों ने बताया कि कई जगहों पर खुलेआम सार्वजनिक रूप से शराब पी जा रही है। इस कारण शाम के समय महिलाओं और बच्चों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

पुलिस ने 8 से 10 लोगों को किया राउंड अप

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जोन-2 के इलाके में पुलिस की टीम ने व्यापक स्तर पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वाले 8 से 10 लोगों को मौके पर ही हिरासत में (राउंड अप) लिया गया।

खुलेआम गिलास उपलब्ध कराकर शराब परोसी जा रही थी

पुलिस ने न केवल शराब पीने वालों पर शिकंजा कसा, बल्कि ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाया है। चेकिंग के दौरान पाया गया कि कई रेहड़ियों और आहातों/ठेकों पर खुलेआम गिलास उपलब्ध कराकर शराब परोसी जा रही थी। नियमों का उल्लंघन कर इस तरह की अवैध सुविधा देने वाले विक्रेताओं पर कड़ी कार्रवाई की गई है।

ADCP-2 माधवी शर्मा ने दी जानकारी

ADCP-2 माधवी शर्मा ने बताया कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि शहर का माहौल सुरक्षित और शांतिपूर्ण बना रहे। इसके साथ ही पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर उनके आसपास भी ऐसी कोई समस्या या अवैध गतिविधि देखने को मिलती है, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना मिलते ही आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *