best news portal development company in india

परगट सिंह की ताजपोशी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन एक मंच पर आए चन्नी-वड़िंग, 2027 चुनाव से पहले एकजुटता का संदेश

SHARE:

चंडीगढ़– पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी और नेतृत्व को लेकर लंबे समय से चल रही खींचतान के बीच रविवार (11 अक्टूबर) को पार्टी ने एकजुटता दिखाने की कोशिश की। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह के पदभार ग्रहण समारोह में कांग्रेस के लगभग सभी बड़े नेता एक मंच पर पहुंचे।

चंडीगढ़ के सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा मौजूद रहे।

चंडीगढ़ के सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में परगट सिंह की ताजपोशी का कार्यक्रम हुआ। - Dainik Bhaskar

पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष पद पर परगट सिंह की नियुक्ति के बाद इस समारोह को पार्टी के भीतर एकजुटता का संदेश देने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। पंजाब कांग्रेस में पिछले कुछ समय से नेतृत्व में बदलाव, संगठन में जिम्मेदारियों के बंटवारे और वरिष्ठ नेताओं के बीच मतभेदों को लेकर चर्चाएं होती रही हैं।

ऐसे में पार्टी के प्रमुख नेताओं का एक मंच पर जुटना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कांग्रेस के सामने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की चुनौती है। समारोह के जरिए पार्टी ने यह संदेश देने की कोशिश की कि सभी वरिष्ठ नेता संगठन को मजबूत करने के लिए साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई